Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

इन 5 बॉलीवुड कलाकारों ने शाही खानदान से ताल्लुक होने के बावजूद बड़े पर्दे पर चलाया अपना जादू

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के बल पर सिक्का जमाना किसी भी स्टार्स के लिए आसान नहीं होता है। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। वही इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी स्टार्स है।

जिनके पास सबकुछ था वो अच्छे परिवार से ताल्लुक रहते थे इसके बावजूद उनका एक्टिंग के प्रति जुनून उन्हे अभिनय के क्षेत्र में खींच लाया।

उन्होंने अभिनय के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई चलिए जानते है ऐसे ही कुछ स्टार्स बारे में

सैफ अली खान

सैफ अली खान पटौदी खानदान के उत्तराधिकारी है एक दौर में इनके दादा इफ्तिखार अली खान आठवें नवाब थे।अभिनेता की दादी साजिदा सुल्तान भोपाल की बेगम की तख्त पर थी।

अभिनेता के पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे ।वही सैफ की मां शर्मिला टैगोर जानी मानी अभिनेत्री है इनके परिवार के अधिकांश लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।

अदिति राव हैदरी

हिंदी फिल्मों में अदिति राव हैदरी ने गिने-चुने फिल्में की है ,लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये अभिनेत्री दो बड़े राजघरानों से जुड़ी हुई है।

अदिति असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सालेह अकबर की भतीजी होने के साथ ही अकबर हैदरी की परपोती है।वही अदिति के नाना राज जे रामेश्वर राव तेलंगना के वनापर्थी के राजा है।

इरफान खान

इरफान खान की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई है।अभिनेता ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में अपनी बड़ी पहचान बनाई है। लेकिन एक बीमारी के चलते अभिनेता ,अब हमारे बीच नहीं रहे।

इरफान जन्म से साहबजादे इरफान अली के नाम से जाने जाते थे।वहीं इनकी मां शाही टोंक हकीम परिवार से ताल्लुक रखती थी।

बता दे कि पूरे टोंक गांव में इनके परिवार का मालिकाना हक था। यही नहीं इनके पिता एक प्रतिष्ठित जमीदार भी थे।

भाग्यश्री

भाग्यश्री और सलमान खान की अभिनीत फिल्म मैंने प्यार किया दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। बहुत कम लोगों को ही ये पता होगा कि फिल्म की अभिनेत्री भाग्यश्री राजघराने से ताल्लुक रखती है।

अभिनेत्री महाराष्ट्र के सांगली परिवार से संबंध रखती है।भाग्यश्री के पिता सांगली के राजा थे। इनका पूरा नाम विजय सिंह माधवराव पटवर्धन था।

किरण राव

बॉलीवुड में अमीर खान की गिनती दिग्गज अभिनेता के रूप में होती है। इनकी दूसरी पत्नी किरण राव मशहूर निर्देशक और निर्माता है।

किरण राव तेलंगाना वनापर्थी के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।वहीं इनके दादा जे रामेश्वर राव वनापर्थी के राजा थे। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और किरण राव कजिन है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.