Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
India

‘इसे बनाओ परमानेंट कप्तान…’, बुमराह की कप्तानी में भारत ने जीती सीरीज, तो फैंस ने BCCI से कर दी बड़ी मांग

जसप्रीत बुमराह: टीम इंडिया इस समय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की कप्तानी में आयरलैंड के दौर पर है जहां टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बारिश के चलते सीरीज का तीसरा मैच धुल गया और मैच को रद्द करना पड़ा। सीरीज के पहले और दूसरे मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज जीत ली।

आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कप्तानी देखकर हर कोई खुश है और उनकी कप्तानी की जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। वहीं, आयरलैंड के खिलाफ मिली सीरीज में जीत के बाद अब फैंस सोशल मीडिया पाए जसप्रीत बुमराह की तारीफ कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह की हुई जमकर तारीफ

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में लगभग टीम इंडिया में एक साल बाद वापसी कर रहे थे। लेकिन उन्होंने कप्तानी और गेंदबाजी दोनों में ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। जबकि कुछ फैंस का मानना है कि, जसप्रीत बुमराह को अब टीम इंडिया का कप्तान बना देना चाहिए। वहीं, अब जसप्रीत बुमराह एशिया कप में खेलते हुए दिखेंगे। बता दें कि, जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी भी जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड दिया गया है।

यहां देखें रिएक्शन:

 

 

 

 

 

 

 

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.