Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

एअरपोर्ट पर तकिया लेकर पहुंची जहान्वी कपूर, लोगों ने किया बुरी तरह से ट्रोल, मिनटों में विडियो हुआ वायरल!

Sridevi Daughter Trolled: जहान्वी कपूर(Janhvi Kapoor) एक ऐसी अदाकारा है जो ज्यादातर चर्चाओं में बनी रहती हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. उनकी हर एक पोस्ट पर लोग भर-भर के कॉमेंट्स आते हैं. कई बार यूजर्स उनके पोस्ट पर अच्छे कमेंट्स करते हैं तो कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. एक बार फिर  जहान्वी कपूर ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं. एयरपोर्ट से आते वक्त उन्हें स्पॉट किया गया था. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने हाथ में तकिया पकड़ा हुआ था जिसके लिए लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है.

एक्ट्रेस का वीडियो हुआ जम के वायरल

पेप्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जहान्वी का एक वीडियो शेयर किया था जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जहान्वी कपूर सलवार सूट पहने दिख रही हैं. अपने लाइट ब्लू सूट और खुले बाल में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही थीं. वीडियो देखा साफ तरीके से देखा जा सकता है कि उन्होंने हाथ तकिया पकड़ा हुआ था.

लोगों ने किए ऐसे कमेंट
जहान्वी कपूर के हाथ में तकिया होने के कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. कुछ यूजर्स ने लिखा है कि तकिया ले जाने का फैशन चल रहा है? किसी ने लिखा है, “तकिया? कौन सी एयरलाइन में ट्रेवल कर रही हो”. एक यूजर ने कमेंट करके कहा, “आमिर खान के स्टंट के बाद नया ट्रेंड – तकिए ले जाना”. आपको बता दें कि अक्सर आमिर खान एयरपोर्ट पर अपने साथ तकिया ले जाते हुए नजर आते हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल
ऐसा नहीं है कि जान्हवी कपूर को पहली बार ट्रोल किया जा रहा है. उन्हें कई बार उनकी ड्रेस या फिर मेकअप को लेकर भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.