Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कभी जड़ा थप्पड़ कभी बहन-बहनोई के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, विवादों से रहा सोनाली फोगाट का नाता

सोशल मीडिया स्टार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता सोनाली फोगाट के नि’धन की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. 41 साल की उम्र में उम्र में गोवा मे सोनाली फोगाट को हार्ट अटैक आया जिसके कारण उनका नि’धन हो गया है. मौ’त से कुछ ही घंटो पहले सोनाली फोगाट ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया था. यहां देखें सोनाली का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट.

अपने जलवों से सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) ने खूब सुर्खियां बटोरी और टिकटॉक में छाई. लेकिन विवादों से भी इनका पुराना नाता रहा है. ऐसे कई विवाद हैं जिनकी वजह से सोनाली फोगाट सुर्खियों में छा गई. टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा (Haryana) की आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था. हालांकि वे हार गई थी. सोनाली फोगाट टिकटॉक पर काफी मशहूर रही हैं.

सोनाली के वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद भी करते हैं. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकटॉक पर उनके लाखों फॉलोअर हैं. सोनाली फोगाट फतेहाबाद जिले के भूथान गांव की रहने वाली हैं. उनकी शादी हरिता के रहने वाले संजय फोगाट से हुई थी. लेकिन साल 2016 में संजय फोगाट की फॉर्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौ”त हो गई. उस वक्त सोनाली मुंबई में थी.

बहन और जीजा के खिलाफ दर्ज करवाई शि’कायत

सोनाली फोगाट की बड़ी बहन की संजय फोगाट के बड़े भाई से शादी हुई है. सोनाली सिंह फोगाट की सात साल की एक बेटी है. गौरतलब है कि टिकटॉक स्‍टार सोनाली फोगाट ने पिछले साल अपनी बहन और बहनोई के खिलाफ पु’लिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि उनके साथ मा’र’पीट की गई थी और ध’मकी दी गई.

भारत माता की जय ना बोलने वालों को कहा था ‘पाकि’स्तानी’

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी सोनाली फोगाट चर्चा में रही थीं. उन्होंने ‘भारत माता की जय’ ना बोलने वालों को ‘पाकिस्तानी’ कह दिया था. सोनाली ने नारा न लगाने वालों को कहा था, ‘आप पर श’र्म आती है’. हालांकि बाद में उन्होंने इसे विपक्ष की साजिश करार देते हुए कहा था कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.