Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कैटरीना की शादी के बाद उनके बेस्ट फ्रेंड की बचपन की तस्वीर हुई वायरल, नाम बताएं तो जानें!

सोशल मीडिया पर एक बच्चे की फोटो वायरल हो रही है, जिसे कैटरीना कैफ का बहुत अच्छा दोस्त बताया जा रहा है. यह बच्चा माथे पर तिलक लगाए और आंखों में काजल लगाए बड़ा ही मासूम दिख रहा है. इस फोटो के सामने आने के बाद लोगों को इस बच्चे को पहचानने का चैलेंज दिया जा रहा है. क्या हुआ आपने इस बच्चे को पहचाना? यदि नहीं, तो बता दें कि यह बच्चा आज के टाइम में बॉलीवुड का सुपरस्टार है और कैटरीना के अच्छे दोस्त होने के बावजूद उन्हें शादी में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है.

यह है कैटरीना कैफ के बेस्ट फ़्रेंड की बचपन की तस्वीर, नाम बताएं तो जानेंअब तो आप सब ने पहचान ही लिया होगा. अगर अब भी आपके दिमाग में कोई नाम नहीं आ रहा तो बता दें यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि कैटरीना के परम मित्र सलमान खान हैं. जी हां, ये फोटो सलमान खान के बचपन की है. यह फोटो इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. गौरतलब है कि आज कैटरीना कैफ विक्की कौशल संग शादी के बंधन में बंध रही हैं. हाल ही में इस बिग फैट वेडिंग को अटेंड करने के लिए जयपुर एअरपोर्ट पर सितारों का जमावड़ा लग गया था, लेकिन सलमान खान कहीं नजर नहीं आए. ऐसे में माना जा रहा है कि खान परिवार को शायद शादी का निमंत्रण ही नहीं मिला है.

गौरतलब है कि इस समय कैटरीना और विक्की की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर हाय तौबा मची हुई है. टाइट सिक्यूरिटी होने के कारण शादी से जुड़ी कोई भी वीडियो या फोटो अभी तक सामने नहीं आई है. कैटरीना-विक्की की शादी अटेंड करने मुंबई से कई फिल्मी सितारे राजस्थान पहुंचे हैं. अब तक कनिका कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, राधिका मदान, हार्डी संधू जैसे जाने-माने सितारों को स्पॉट किया जा चुका है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.