Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब सनी देओल ने शाहरुख खान की मुजरेवाली से कर दी थी तुलना, जानिए आगे क्या हुआ?

ये बात सब जानते हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सनी देओल (Sunny Deol and Shah Rukh Khan) के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। साल 1993 में जब दोनो ने एक साथ फिल्म फिल्म ‘डर’ में काम किया था, उसी दौरान दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे। जिसके बाद दोनों ने करीब 16 साल तक बात नहीं की थी। ऐसे में कई बार सनी शाहरुख पर निशाना साधते नजर आए थे। एक बार तो उन्होंने शाहरुख की तुलना मुजरेवाली से कर दी थी।

एक्टर्स को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए

दरअसल एक बार सनी से फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू दिया था। जिसमें सनी से पूछा गया था कि वो उन एक्टर्स के खिलाफ क्यों हैं जो शादियों में डांस करते हैं? इसके जवाब में सनी ने कहा था कि ‘शादियों में एक्टर नहीं केवल मुजरेवाली डांस करती हैं। मुझे लगता है कि एक्टर्स को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। दोस्त की शादी में डांस करना तो ठीक है लेकिन पैसा कमाने के लिए किसी की भी शादी में डांस करना चीप है।

इसके बाद सनी से पूछा गया था कि किसी से पैसे उधार लेने से बेहतर शादी में डांस करना नहीं है? इसके जवाब में सनी ने कहा था कि इसके बाद आप मुझसे पूछेंगे कि क्या किसी से पैसे उधार लेने से बेहतर प्रॉस्टिट्यूशन नहीं है? मैं इस तरह के लॉजिक से सहमत नहीं हूं।

बता दें कि इस दौरान सनी ने शाहरुख का नाम नहीं लिया था, लेकिन साल 2001 में शाहरुख खान हाई- प्रोफाइल शादियों में डांस करने के लिए काफी फेमस थे। इसके अलावा खुद शाहरुख ने हाई प्रोफाइल शादियों में डांस करने और इसके लिए मोटी फीस लेने की बात की थी। शाहरुख ने कहा था कि ‘शादियों में डांस करके पैसा कमाना उन फिल्मों में काम करने से बेहतर है, जिन फिल्मों में मैं काम नहीं करना चाहता।

आपको बता दें कि फिल्म डर में सनी देओल हीरो और शाहरुख खान ने विलेन का रोल में थे। एक सीन में शाहरुख सनी देओल को चाकू मारते हैं, जिसे लेकर सनी को आपत्ति थी। उनका कहना था कि कोई एक कमांडो को चाकू कैसे मार सकता है। इसे लेकर यश चौपड़ा से भी उनकी बहस हो गई थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई थी। इसी सीन से नाराज हो कर सनी ने शाहरुख खान से बात करना बंद कर दिया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.