Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

देओल खानदान की बहू हैं करोड़ों की मालकिन, खुद खड़ा किया है मेहनत से बिजनेस

देओल परिवार देश का चर्चित परिवार है। इस परिवार ने बेमिसाल एक्टर्स के साथ ही देश को नेता भी दिये हैं। हेमा मालिनी और सनी देओल  बीजेपी सांसद हैं। धर्मेंद्र  भी एमपी थे। बॉबी देओल औऱ ईशा देओल चर्चित एक्टर्स हैं। अब तो सनी देओल के बेटे करण भी एक्टर बन चुके हैं। करण अपनी चाची तान्या देओल से महज 5 साल ही छोटे हैं।

लेकिन करण की चाची यानी तान्या की कमाई अपने परिवार के दूसरे सदस्यों से कहीं ज्यादा है। आखिर क्या करती हैं तान्या और क्यों हैं लाइम लाइट से दूर आईए जानते हैं।

आपको बता दें कि तान्या अक्सर बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड पार्टीज और इवेंट में नजर आती हैं। वह खूबसूरती के मामले में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं। यहां तक कि वह बड़ी-बड़ी हीरोइनों को टक्कर देती हैं।

तान्या एक बिजनेस वुमेन हैं और उनका फर्नीचर के अलावा होम डेकोरेटर्स का बिजनेस है। तान्या के शोरूम का नाम ‘द गुड अर्थ’ है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे उनके क्लाइंट हैं।

तान्या के पिता जी एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनके पिता देवेंद्र अहूजा फाइनेंस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। जब बॉबी देओल फिल्मों से दूर थे और डिप्रेशन में थे तब तान्या ही उन्हें फाइनेंशियली सपोर्ट करती थीं।

इंटीरियर डिजाइनर होने के साथ साथ वह कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं। अपने बिजनेस के जरिए तान्या करोड़ों में कमाती हैं।

कैसे हुई थी मुलाकात और शादी ?

बॉबी एक दिन मुंबई के एक इटैलियन रेस्त्रां में बैठे थे। जहां उन्होंने तान्या को देखा था। तान्या से बात करने के लिए बॉबी को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

धीरे-धीरे तान्या और बॉबी में बात शुरू हुई और कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती हो गई। साल 1996 में बॉबी और तान्या की शादी हुई। दोनों के दो बेटे आर्यमन और धर्म हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.