Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

फेसबुक पर 83 साल की विदेशी महिला को 28 साल के पाकिस्तानी लड़के से हुआ प्यार, किया निकाह

जब कोई इंसान प्यार में हो तो वह सीमा को लांघ देता है. प्यार में इंसान न अमीरी, गरीबी को देखता है और न ही उम्र को देखता है. प्यार में डूबा इंसान उस समय तक संतुष्ट नहीं हो पाता है, जब तक उसका अपने चाहने वाले से मिलन नहीं हो पाता है. ऐसा ही एक उदाहरण पाकिस्तान से सामने आया है, जहां एक 83 साल की बुजुर्ग महिला ने 28 साल के युवक को अपना हमसफर चुन लिया. चौंकाने वाली बात यह है कि दुल्हन बनने वाली महिला की उम्र 83 साल है और वह दूसरे देश की रहने वाली है. अपने 28 साल के प्रेमी से शादी के लिए वह पाकिस्तान पहुंची, जहां दोनों का निकाह हो गया.

पाकिस्तान के हाफजाबाद के काजीपुर में विदेशी बुजुर्ग महिला और 28 साल के हाफिज नदीम की शादी एक साल पहले नवंबर 2021 में धूमधाम से हुई. शादी के बाद दोनों एक साथ काफी खुश हैं. शादी के एक साल बाद कपल का अब एक इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कई सवालों के खुलकर जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं.

पोलैंड की रहने वाली है बुजुर्ग महिला
जिस 83 साल की बुजुर्ग महिला को 28 साल के हाफिज नदीम से प्यार हुआ, वह पाकिस्तान नहीं बल्कि पोलैंड की रहने वाली थी. दोनों की सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात हुई, फिर इश्क हुआ, जो ऐसा परवान चढ़ा कि एक साथ रहने के लिए वादे कर लिए. जब सब्र नहीं हुआ तो महिला पाकिस्तान पहुंची और दोनों ने समाज के अनुसार आगे बढ़ते हुए निकाह कर लिया.

यहां रब ने नहीं फेसबुक ने बना दी जोड़ी
इन दोनों के प्यार में सबसे खास बात है कि इस दोनों की जोड़ी बनने के पीछे सबसे बड़ा हाथ फेसबुक का है. दोनों की फेसबुक पर ही मुलाकात हुई. फेसबुक पर चैटिंग के दौरान बात बढ़ने लगी. धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया और उम्र की हर सीमा को पीछे छोड़कर एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा ली.

प्यार पाने के लिए पाकिस्तान आ गई महिला
इन दोनों की शादी में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात महिला की है, जिसका इश्किया जुनून देखने लायक है. महिला की उम्र 83 साल है, उसके बावजूद उसने शादी करने की ठान ली और अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंच गईं. जहां महिला ने अपने प्रेमी से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों ने शादी करके जीवनभर साथ रहने का मन बना लिया है.

अपना कारोबार करता है ‘दूल्हा’ नदीम
बुजुर्ग महिला का 28 वर्षीय दूल्हा पाकिस्तान के काजीपुर में अपना कारोबार करता है. बुजुर्ग महिला के पति हाफिज नदीम का स्पेयर पार्ट्स का काम है. फिलहाल बुजुर्ग महिला अपने पति हाफिज नदीम के साथ काफी खुश हैं और दोनों अपने भविष्य की प्लानिंग में जुटे हुए हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.