Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान ने लूटी महफ़िल, सिद्दीकी की बेटी को देख दीवाने हुए लोग!

नई दिल्ली : 

कल बाबा सिद्दीकी ने अपने घर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी बॉलीवुड में बहुत मशहूर है. वे हर साल इस पार्टी का आयोजन बड़े ही धूम धाम से करते हैं, जिसमें ढेरों सितारे शिरकत करते हैं. इस साल भी उन्होंने अपने घर ग्रैंड इफ्तार पार्टी रखी थी. इस पार्टी में सलमान, शाहरुख समेत फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई नामचीन सितारे नजर आए थे. हालांकि इतने सारे सितारों के बावजूद बाबा सिद्दीकी की बेटी ने सारी लाइमलाइट चुरा ली. जी हां, बाबा सिद्दीकी की एक बेटी भी हैं, जिनका नाम अर्शिया सिद्दीकी है और जो पेशे से डॉक्टर हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

वूम्पला के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें बाबा सिद्दीकी की बेटी अर्शिया नजर आ रही हैं. इसमें उनके साथ उनकी मां, जीशान सिद्दीकी और बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग अर्शिया की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे आर उनका कहना है कि अर्शिया इतनी खूबसूरत हैं कि उन्हें डॉक्टर नहीं बल्कि फिल्मों में एक्ट्रेस होना चाहिए था. अधिकतर लोग अर्शिया की खूबसूरती पर फिदा नजर आए. वहीं कुछ लोग कमेंट सेक्शन में यह कहते हुए भी दिखे कि सलमान खान जल्द ही अर्शिया को भी फिल्मों में लॉन्च करेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

बात करें बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी की तो कल उनके घर सितारों का हुजूम लगा था. शहनाज गिल, जैस्मिन भसीन, अली गोनी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, जय भानुशाली, माही विज, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक जैसे सितारे उनकी पार्टी में नजर आए थे. आपको कैसी लगी बाबा सिद्दीकी की बेटी अर्शिया सिद्दीकी? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.