Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बारीक धा’गे की चो’ली पहन झूल रही थी उर्फी, तभी हुआ कुछ ऐसा.. जैसे-तैसे बची इज्जत

Urfi Javed Oops Video: उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक काफी पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्हें अपने काम के साथ-साथ अपने बोल्ड फैशन और आतंरगी ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है. उर्फी पिछले कुछ दिनों से इसलिए सुर्खियों में हैं क्योंकि एक्ट्रेस ने एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज की है, को पुराने गाने ‘हाये हाये यह मजबूरी’  (Haye Haye Yeh Majboori) का रीमेक है. इस वीडियो की शूटिंग के दौरान उर्फी के साथ एक हादसा हो गया, जो कैमरे में भी कैद हुआ है. बता दें कि उर्फी लड़कों के बीच खड़े होकर झूलाझूल रही थीं जब कुछ ऐसा हुआ कि बहुत मुश्किल से उनकी इज्जत बची है. आइए इस बारे में और जानते हैं और उर्फी के इस हादसे का वीडियो भी देखते हैं..

लड़कों के बीच खड़े होकर Urfi झूल रही थीं झूला

जैसा कि हमने बताया, उर्फी के जिस वीडियो की बात हो रही है, वो उनके लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो के शूट का है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कैमरे के सामने कई सारे लड़कों के बीच तेज हवा में झूले पर खड़े होकर झूल रही हैं. उर्फी ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है, उनका ब्लाउज एक पतली सी डोरी से रुका हुआ है और साड़ी का पल्लू भी बहुत पतला है. उर्फी के बाल खुले हैं, एक हाथ में लाल चूड़ियां हैं और छोटे और बोल्ड आउटफिट की वजह से उनका टैटू भी दिखाई दे रहा है.

तभी हुआ कुछ ऐसा.. जैसे-तैसे बची इज्जत

इस छोटी सी वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो के शुरुआती कुछ सेकेंड में तो उर्फी झूला झूल रही हैं और गाना गा रही हैं और फिर अचानक उन्हें अंदाजा नहीं लग पाता है और वो झूले पर इतना पीछे हो जाती हैं कि वो पीछे की ओर पलट जाती हैं. उर्फी झूले से गिर गईं लेकिन जैसे-तैसे उनकी इज्जत बच गई. न उनकी साड़ी खुली और न ही वो जमीन पर गिरीं, क्योंकि जो लड़के उनके साथ डांस कर रहे थे, उन लोगों ने एक्ट्रेस को संभाल लिया.

बता दें कि 15 अक्टूबर, 2022 को उर्फी का जन्मदिन था और गोवा में एक्ट्रेस ने काफी पार्टी भी की थी. उनकी बर्थडे पार्टी में उनके एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत (Paras Kalnawat) भी शामिल थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.