Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बिहार की इस एक्ट्रेस के सामने सारा, जाह्नवी, मलाइका सब हैं फेल, टाइट कपड़ों में छूट रहे फैंस के पसीने!

Neha Sharma Bold Gym Style: बॉलीवुड की हसीनाएं भी खूब हैं. एयरपोर्ट जाना हो, किसी पार्टी में या फिर जिम अपनी फिटनेस के लिए. ये हर जगह पूरे स्टाइल में ही नजर आती हैं. फैशन में एक दूसरे को पूरी टक्कर देती हुईं ये बी टाउन सेलेब्स हर अंदाज में हर किसी पर भारी हैं लेकिन नेहा शर्मा इन दिनों हर हसीना को पछाड़ती हुई दिख रही हैं.

नेहा शर्मा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने जिम लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. एक जैसे ट्रेंडी स्टाइल में नजर आने वालीं नेहा का वाकई जवाब नहीं. टाइटी, कन्ट्रास्ट क्रॉप टॉप और मैचिंग श्रग में हसीना बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश लगती हैं.

खास बात ये है कि अपने इसी स्टाइल से नेहा शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और मलाइका अरोड़ा को भी पीछे छोड़ रही हैं. यूं तो मलाइका और जाह्नवी जिम स्टाइल में किसी से कम नहीं. उनका हर अंदाज उनके फैंस के दिलों को सुकून पहुंचाता है.

लेकिन इसके बावदूद नेहा सभी पर भारी पड़ रही हैं. नेहा शर्मा अक्सर बहन आएशा के साथ जिम में स्पॉट होती हैं और दोनों का स्टाइल वाकई लाजवाब ही नजर आता है. कभी जैकेट के बटन खोलकर तो कभी क्रॉप टॉप में दोनों ही बहनें अपने जिम लुक को हॉट एंड बोल्ड बना देती हैं.

कभी शॉर्ट्स तो कभी फुल लेंथ लोअर में हसीना का जवाब नहीं. यही वजह है कि फिल्म में कम ही नजर आने वालीं नेहा अपने स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई ही रहती हैं. यही वजह है कि नेहा को 14 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

भले ही मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल को लेकर छाई रहती हों, भले ही जाह्नवी अपनी बोल्डनेस से हर किसी को इम्प्रेस कर रही हों लेकिन नेहा के आगे फीका  पड़ रहा है हर हसीना का जलवा और सिर्फ जिम लुक से ही वो हर किसी को अपना दीवाना बनाती जा रही हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.