Wed, Nov 4, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बेबी गर्ल के साथ आलिया की पहली तस्वीर आई सामने? जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर सिंह हाल ही में माता-पिता बने हैं। आलिया ने 6 नवंबर 2022 को बेटी को जन्म दिया है। कपूर और भट्ट परिवार में जमकर जश्न का माहौल है, साथ ही आलिया-रणबीर के फैंस भी इस खुशखबरी से खूब खुश हैं। बेबी गर्ल के जन्म की खबर के बाद से ही फैंस नन्ही परी को देखने के लिए बेकरार हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर नवजात शिशुओं की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं और साथ ही दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर आलिया की नवजात बच्ची की हैं।

 

कुछ और है फोटोज की हकीकत?
जब से आलिया भट्ट के मां बनने की खबर सामने आई है सोशल मीडिया पर यूजर्स भी काफी एक्टिव हो गए हैं। कई यूजर्स तो ऐसे हैं जो बच्ची की तस्वीरों को मॉर्फ करके उसे आलिया की बेटी की फोटो बताकर पोस्ट कर रहे हैं। इंटरनेट पर इस तरह की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें से कुछ में आलिया भट्ट के बगल में एक बच्ची को बिस्तर पर आराम करते हुए दिखाया गया है तो वहीं दूसरे फोटो में आलिया की गोद में एक बच्ची नजर आ रही है।

 

सामने आई फर्जी तस्वीरों की सच्चाई
बात सिर्फ तस्वीरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे लेकर वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में तो बाकायदा अस्पताल में आलिया के साथ एक बच्ची को दिखाकर यह दावा किया जा रहा है कि यही आलिया की बेटी की पहली तस्वीर है। हालांकि, यह सब फर्जी दावे हैं। इस तरह की फोटो और खबरें बिल्कुल फर्जी हैं। हकीकत तो यह है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार के किसी सदस्य की ओर से आलिया की बेटी की तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है।

 

अब तक सिर्फ एक पोस्ट
आपको बता दें कि मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर सिर्फ एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने बेटी के जन्म की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। उनके द्वारा एक पोस्टर शेयर किया गया, जिस पर शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ यह हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर है। हमारा बच्चा…यह एक जादुई लड़की है।’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.