Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मलाइका को सताई अर्जुन कपूर की याद, बेडरूम वीडियो शेयर कर जताई फीलिंग्स, देखें वीडियो

देशभर में आज नया साल 2022 बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. नए साल के मौके पर बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी नए साल के मौके पर फैंस को ख़ास अंदाज में विश किया है. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने नए साल के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को खास अंदाज़ में नया साल विश किया है.

मलाइका का यह वीडियो उनके अर्ली मॉर्निंग का है. इस वीडियो में मलाइका (Malaika Arora) बिस्तर पर लैटी हुई दिख रही हैं. वीडियो को देख साफ पता चल रहा है जैसे एक्ट्रेस अभी-अभी सोकर उठी हैं. इसके साथ ही वीडियो में गुड मॉर्निंग का बैकग्राउंड म्यूजिक बजता हुई सुनाई दे रहा है. मलाइका ने कैप्शन गुड मॉर्निंग और Happy New Year लिखा है. न्यू ईयर विश करने का मलाइका (Malaika Arora) का यह अंदाज़ उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि कुछ ही देर पहले शेयर की गई मलाइका की इन तस्वीरों पर अब तक लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.

मलाइका अरोड़ा नए साल के इस मौके पर अर्जुन कपूर को बहुत याद कर रही हैं. इतना ही नहीं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को याद करते हु्ए मलाइका ने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वो एक्टर के साथ नज़र आ रही थीं. फोटो में मलाइका और अर्जुन दोनों पाउट बनाते दिख रहे थे. इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा भी था कि वो अर्जुन को काफी मिस कर रही हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.