Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

रमजान के पाक महीने में दरगाह पहुंचे टाइगर-तारा, मांगी मन्नत-चढाए फूल, देखें VIDEO

Tiger Shroff and Tara Sutaria : टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया अपनी अपकमिंग हीरोपंती-2 को लेकर चर्चा में हैं। दोनों लगातार अपनी फिल्म हीरोपंती-2 के प्रमोशन में लगे हुए हैं। अब हाल ही में हीरोपंती-2 की सफलता के लिए टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया ईश्वर की शरण में पहुंचे। अभिनेता टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया अब मुंबई में माहिम दरगाह का दौरा करने पहुंचे, यहां उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले प्रार्थना की। इस दौरान टाइगर अपनी हीरोपंती 2 की को-स्टार तारा सुतारिया के साथ दरगाह पर फूल चढ़ाते नजर आ रहे हैं। फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी और यह बॉक्स ऑफिस पर रनवे 34 से टकराने वाली है।

रमजान के पवित्र महीने में हीरोपंती 2 की टीम यहां पहुंची। माहिम दरगाह के दर्शन के लिए बुधवार को टाइगर ने प्लेन पिंक कलर का कुर्ता पहना था। टाइगर और तारा सुतारिया ने मुंबई की दरगाह पर चादर चढ़ाई और दोनों रिलीज से पहले पूजा-अर्चना करते दिखे। दरगाह का दौरा करने के दौरान तारा ने पारंपरिक आउटफिट पहना था। वो प्रार्थना करते हुए टाइगर के साथ गुलाब के फूल चढ़ाती नजर आईं।

सामने आए वीडियो में आप भी दरगाह में टाइगर और तारा को अपनी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना करते देख सकते हैं। फिल्म हीरोपंती 2 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे। हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया कपल हैं तो वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खलनायक की भूमिका निभाई है। वहीं फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।

टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट कृति सेनन थीं।  25 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 72.6 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.