Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

रामानंद सागर की परपोती साक्षी के गाने में बोल्ड कपड़े देख भड़के लोग, लताड़ते हुए बोले- परिवार की इज्जत खराब मत करो

रामानंद सागर की रामायण तो आप सबने देखी होगी। इस शो के किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं। रामानंद ने अपने करियर में कई भक्ति वाले शोज दिए हैं, लेकिन उनकी परपोती इसके अपोजिट अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इतना ही नहीं साक्षी चोपड़ा को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

साक्षी का गाना

दरअसल, साक्षी का हाल ही में गाना रिलीज हुआ है घोस्ट। इस गाने को साक्षी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने में साक्षी के डांस मूव्स तो जबरदस्त हैं, लेकिन उनके आउटफिट काफी बोल्ड हैं। साक्षी ने ब्रालेट्स और हाई स्लिट स्कर्ट पहनी है। एक तरफ जहां उनके टैलेंट की तारीफ तो हो रही है वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें आउटफिट ग्लैमरस रखने थे, लेकिन इतने बोल्ड नहीं। एक ने लिखा कि आप इतने रिस्पेक्टेड परिवार से हैं, आपको ऐसे कपड़े पहनने पर शर्म आनी चाहिए। वहीं एक ने लिखा कि इतने बोल्ड कपड़े पहनकर आप परिवार की इज्जत खराब कर रहे हो।

 

साक्षी के बोल्ड लुक

वैसे पहली बार ऐसा नहीं हुआ कि साक्षी ने अपने बोल्ड आउटफिट से लोगों को चौंकाया हो। साक्षी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई बोल्ड फोटोज शेयर किए हैं। कई बार वह पब्लिक प्लेस पर भी बोल्ड आउटफिट पहनकर पहुंच जाती हैं जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जाता है।

यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं साक्षी

वहीं बता दें कि साल 2023 में साक्षी तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने शॉकिंग खुलासा किया था यौन उत्पीड़न का। उन्होंने अपनी फोटोज शेयर कर बताया था कि कैसे नेटफ्लिक्स के मेकर्स ने उनसे कई वादे किए थे। इसके बाद मेकर्स ने उन्हें कुछ सेक्शुअल टास्क करने को कहा जो उन्हें पसंद नहीं आया। साक्षी ने कहा था कि वह बोल्ड आउटफिट्स पहन सकती हैं, लेकिन कुछ गलत नहीं कर सकतीं।

वहीं ई टाइम्स से बात करते हुए साक्षी ने पब्लिक प्लेस पर ब्रालेट्स पहनने पर कहा था कि लोगों को महिलाओं को उनके हिसाब से कपड़े पहनने देना चाहिए बिना जज करे। उन्होंने कहा था कि उनकी मां उनके कपड़ों की च्वाइस की रिस्पेक्ट करती हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.