Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ललित मोदी संग अपने रिश्ते को लेकर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स का करवाया मुंह बंद, बोली – अगर शादी की होती तो…

Sushmita Sen: पूर्व मिस यूनिवर्स (Ex Miss Universe) और बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनाई है। सुष्मिता सेन अक्सर अपने लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले वह बिजनेसमैन ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रही थीं। जिसके लेकर हाल ही में एक्ट्रेस (Actress) ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। चलिए आपको बताते हैं क्या कहा सुष्मिता सेन ने…

Sushmita Sen ने ललित मोदी संग रिश्ते पर की बात

Sushmita Sen-Lalit Modi
Sushmita Sen-Lalit Modi

इसे सिर्फ एक अन्य फेज बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस बात से काफी हैरान थीं कि लोगों ने उनके रिश्ते को कैसे आंका। एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने कहा कि उन्होंने कभी भी ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ अपने रिश्ते की स्थिति का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर ये स्पष्ट किया था कि उन्होंने शादी नहीं की है। उन्होंने कहा कि, “मैंने सिर्फ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है, क्योंकि कभी-कभी मुझे लगता है कि जब लोग चुप रहते हैं, तो उनकी चुप्पी को कमजोरी या डर समझ लिया जाता है। मुझे बस एक पोस्ट डालने की जरूरत थी, ताकि उन्हें पता चल सके कि मैं हंस रही हूं। उसके बाद, मेरा काम ख़त्म हो गया।”

गोल्ड डिगर बुलाते थे लोग – सुष्मिता सेन

Sushmita Sen
Sushmita Sen

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने आगे कहा, “मीम्स बहुत मस्त आ रहे थे। मज़ा आ रहा था, लेकिन क्या है, किसी को अगर आप गोल्ड डिगर बुलाते हो, तो कम से कम उससे कमाई न करें और अपने तथ्यों की जांच करें। मुझे सोना नहीं हीरा पसंद है। वैसे भी वह एक और अनुभव था, एक अन्य फेज था और चीजें हुईं और अगर मैं किसी से शादी करने जा रही होती, तो मेरी शादी उनसे होती। मैं कोशिश नहीं करती, मैं या तो करती हूं या नहीं करती हूं।”

ललित मोदी ने सुष्मिता संग शेयर की थी रोमांटिक फोटोज

Sushmita Sen-Lalit Modi
Sushmita Sen-Lalit Modi

बता दें कि, पिछले साल ललित मोदी (Lalit Modi) ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते का ऐलान किया था। इस पोस्ट को देखकर एक्ट्रेस के तमाम फैंस हैरान रह गए थे। हालांकि सुष्मिता ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात का खंडन किया और लिखा कि, मेरे हाथों में कोई रिंग नहीं है और मैं शादीशुदा नहीं हूं।

बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग फिर नजर आईं सुष्मिता

Sushmita Sen-Rohman Shawl
Sushmita Sen-Rohman Shawl

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) पिछले कुछ दिनों से अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ नजर आ रही हैं। दोनों को अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों को एक दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले देखा गया था। लेकिन दोनों के बीच क्या चल रहा है इसको लेकर सुष्मिता ने अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.