Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

वाइफ रुपाली बरुआ संग बाली में रोमांस कर रहे Ashish Vidyarthi, वेकेशन एंजॉय करते शेयर की तस्वीर

Ashish Vidyarthi Enjoying In Bali With Wife Rupali Barua: आशीष विद्यार्थी ने कुछ वक्त पहले ही दूसरा ब्याह रचाया है. आशीष ने रुपाली बरुआ से शादी की है. इसके बाद दोनों हनीमून के लिए सिंगापुर गए थे. वहीं अब फिर से दोनों घूमते फिरते नजर आए. कपल इन दिनों बाली में है और वहां की ग्रीनरी और नेचर को एंजॉय कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो

आशीष विद्यार्थी की पत्नी रुपाली बरुआ संग एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों वादियों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं. रुपाली और आशीष दोनों अपने हैप्पी प्लेस को काफी एंजॉय करते दिख रहे हैं. रुपाली और आशीष ने अपने इंस्टाग्राम से फैंस के साथ ये फोटो खुद शेयर की है. जिसमें रुपाली ने लिखा- ग्लोरी ऑफ टुगैदरनेस . बता दें, आशीष विद्यार्थी ने 25 मई को रुपाली बरुआ से शादी की थी. असम की रहने वालीं रुपाली संग उन्होंने असमिया रीति रिवाजों सहित शादी संपन्न हुई थी.

यहां देखें तस्वीर

 

 

एक्टर ने 57 साल की उम्र में दूसरी शादी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों ने ताने भी मारे. हालांकि एक्टर ने अनअपॉलोजेटिकली रुपाली को अपना जीवनसाथी चुना. अब दोनों साथ में बेहद खुश हैं. सोशल मीडिया पर इस शादी की खूब चर्चा हुई थी. वहीं जब भी रुपाली और आशीष साथ में तस्वीरें डालते हैं तो ट्रोल्स उन्हें ट्रोल करने के लिए कमेंट बॉक्स में आ जाते हैं. हाल ही में जो आशीष और रुपाली ने बाली की फोटो फैंस के साथ शेयर की है उसमें भी कई यूजर्स उन्हें ज्ञान देते दिखे. तो वहीं कई लोग कपल के सपोर्ट में नजर आए.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.