Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

विदेश में हद से ज्यादा ट्रांसपेरेंट ड्रेस में सड़क पर निकली आश्रम की बबीता, फोटो देख फैंस हुए बेकाबू!

Tridha Choudhury Transparent Dress: आश्रम की बबीता यानि त्रिधा चौधरी कितनी ग्लैमरस और बोल्ड हैं ये तो आप जानते ही हैं. अब जब ट्रांसपेरेंट ड्रेस में हसीना नजर आईं तो फिर सबके होश उड़ने लाजिमी थे और ऐसा ही हुआ. त्रिधा चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो विदेश की सड़कों पर घूमती फिरती नजर आ रही हैं वो भी बोल्ड अवतार में. उनका ग्लैमरस लुक हर किसी के होश उड़ा है और सोशल मीडिया पर त्रिधा फिर से छा गई हैं.

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देख मचले मन 
त्रिधा चौधरी ने पर्दे पर काफी बोल्ड किरदार निभाए हैं तो वहीं रीयल लाइफ में भी हसीना काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं और उनके स्टाइल की झलक उनकी लेटेस्ट वीडियो में भी नजर आई है. त्रिधा चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो सड़कों पर स्टाइल से घूमती दिख रही हैं. उन्होंने ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस, हाई हील बूट पहने हैं तो वहीं आंखों पर लगाया है काला-काला चश्मा. अब फैंस आश्रम की बबीता के स्टाइल पर फिदा नजर आ रहे हैं.

वैसे ये कोई पहली दफा नहीं है जब हसीना का ये अंदाज दिखा हो बल्कि हर बार त्रिधा कयामत ढाती हुई ही नजर आती हैं.

आश्रम सीरीज में निभाया था बोल्ड अंदाज 
बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम में त्रिधा चौधरी एक साध्वी के रोल में नजर आई थीं. उनका किरदार काफी बोल्ड था जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर हुए थे. इससे पहले वो टीवी शो दहलीज में दिखे थे. इस शो में वो काफी पॉपुलर हुए थी और उन्हें खास पहचान मिली थी. वेब सीरीज और टीवी शो के अलावा त्रिधा चौधरी बंगाली और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. वो अब तक 7 बंगाली फिल्मों और 4 तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.