Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सनी लियोन ने रिपोर्टर को मारा ज़ोरदार थप्पड़, पूछ रहा था ‘नाइट प्रोग्राम्स’ के लिए कितना चार्ज करती हैं’

अकसर इंटरव्यू और इवेंट्स में अपने पहले प्रफेशन से जुड़े सवालों का सामना करती आईं सनी लियोन के सब्र का बांध आखि‍रकार तब टूट गया जब एक शो के सिलसिले में पहुंची सनी लियोन से एक नेशनल टीवी चैनल के रिपोर्टर ने पूछा कि वह नाइट प्रोग्राम के लिए कितना चार्ज करती हैं? इस सवाल से बौखलाई सनी लियोन ने इस रिपोर्टर के मुंह पर थप्पड़ जड़ डाला.

खबरों के मुताबिक, दरअसल सनी लियोन गुजरात में ‘प्ले होली विद सनी लियोन’ नाम के इवेंट में शामिल होने के लिए आईं थीं, तभी वहां मौजूद एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा, ‘पहले आप पॉन स्टार रह चुकी हैं और अब आप एक बॉलीवुड स्टार हैं तो अब आप अपने नाइट प्रोग्राम के लिए कितना चार्ज करती हैं?’. सनी ने रिपोर्टर से सवाल दोहराने के लिए कहा और जैसे ही सनी ने इस सवाल को सुना वह गुस्से में उठीं और इस रिपोर्टर को गाल पर तमाचा जड़ दिया. इस मौके पर सनी लियान के पति डेनियल वेबर भी मौजूद थे इस घटना के बारे में बात करते हुए उन्हानें कहा, ‘सनी ने उस इंसान को उसके सवाल का सही जवाब दे दिया है इसलिए हम कोई लीगल एक्शन नहीं ले रहे. और इस शो को कॉलेज किड्स ने ऑर्गनाइज किया है तो हम उनका करियर खराब नहीं कर सकते. लेकिन एक बात है कि अब सनी गुजरात आने से पहले हजार बार सोचेंगी’.

 

इस घटना के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि शायद अब सनी इस इवेंट में परफॉर्म नही करेंगी. लेकिन सनी ने शो में परफॉर्म करने के लिए यह शर्त रखी कि वह तभी परफॉर्मेंस देगी जब मीडिया वहां मौजूद नहीं होगा. ऑर्गनाइजर्स ने इस बात का पूरा ध्यान रखा और तभी सनी ने 15 मिनट तब बॉलीवुड सॉन्ग्स पर परफॉर्म किया.,

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.