Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान की टाइगर-3 का धमा’केदार टीजर देख उड़े फैंस के होश, ईद पर मचाएंगे तहलका, VIDEO

सलमान खान और कटरीना कैफ अपनी नई फिल्म टाइगर 3 के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इस टीजर में सलमान खान पूरे स्वैग और रौब में नजर आ रहे हैं. तो वहीं कटरीना कैफ के एक्शन अवतार को देखा जा सकता है. अपने लुक की झलक देने के साथ-साथ सलमान खान ने टाइगर 3 की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है.

टाइगर 3 के टीजर में कटरीना-सलमान

फिल्म टाइगर 3 के टीजर में कटरीना कैफ कुछ लोगों से चा’कू से ‘वार करना सीख रही हैं. सलमान खान अपने मुंह पर स्कार्फ ओढ़े आराम कर रहे हैं. इसके बाद कटरीना, सलमान खान के पास जाती हैं और उन्हें उठाती हैं. सलमान खान अपने जबरदस्त स्टाइल में उठते हैं. कटरीना उन्हें कहती हैं ‘अब तुम्हारी बारी है. तुम तैयार हो?’ इसपर सलमान कहते हैं कि ‘टाइगर हमेशा ही तैयार रहता है.’

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस धुआंदार वीडियो में फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है. टाइगर 3, साल 2023 की ईद पर रिलीज होने वाली है. इस टीजर के कैप्शन में सलमान खान ने लिखा, ‘हम सब अपना अपना ख्याल रखें. टाइगर 3, 2023 में आएगी. जब्को वहां मौजूद रहना है. ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी. टाइगर 3 के साथ सेलिब्रेट कीजिए यशराज फिल्म्स के 50 साल.’

2022 में नहीं दिखेंगे सलमान

सलमान खान की इस फिल्म का इंतजार फैंस को लंबे समय से है. उम्मीद की जा रही थी कि सलमान इस साल ईद पर फैंस को टाइगर 3 से तोहफा देंगे, हालांकि अभी सालभर का इंतजार सभी को करना पड़ेगा. इस साल सलमान खान ईद पर कोई फिल्म लेकर नहीं आ रहे हैं. उनकी दूसरी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली, 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.