Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान ही नहीं इन सितारों के पास भी है बुलेटप्रूफ कार, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम

मुंबई, 01 अगस्त: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान का खतरा है। हाल ही में सलमान को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी को पहले से बढ़ा दिया गया था। इतना ही नहीं गन रखने का लाइसेंस भी मिल गया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी गाड़ी को बुलेट प्रुफ भी करा लिया है, जिसके जरिए ही आजकल एक्टर बाहर निकल रहे हैं। हालांकि सलमान खान अकेले ऐसे एक्टर नहीं है, जिनके पास बुलेटप्रूफ या फिर बम प्रूफ गाड़ी है। इस लिस्ट में कई और दिग्गज सितारों का भी नाम शामिल हैं।

 

सलमान खान

सलमान खान

वैसे को बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपनी सिक्योरिटी का काफी ध्यान रखते हैं। इसलिए वो उनके साथ कदम-कमद पर बॉडीगॉर्ड रहते हैं। इसी के साथ कई ऐसे फिल्मी हस्तियां भी हैं, जो गन भी अपने पास रखती हैं। अब लाइसेंसी गन रखने वाली इस लिस्ट में सलमान खान भी शामिल हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने अपनी कार को बुलेटप्रूफ में अपग्रेड किया है। उन्होंने गाड़ी कार में बुलेट प्रूफ ग्लास के साथ आरमर भी लगवाया है।

शाहरुख खान

शाहरुख खान

हालांकि सलमान भाई बुलेटप्रूफ गाड़ी चलाने वाले पहले बॉलीवुड स्टार नहीं हैं। उनके अलावा भी बॉलीवुड के कई ऐसे सितारें हैं, जो बुलेटप्रूफ कार में आते-जाते हैं। इस लिस्ट में पहला नाम शाहरुख खान का आता है। एसआरके पास बुलेटप्रूफ कार है। क्योंकि उनको हर वक्त सिक्योरिटी की जरूरत होती है और ऐसे में उनकी कार बुलेटप्रूफ और बम प्रूफ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख की मर्सिडीज-बेंज S600 गार्ड बुलेटप्रूफ है।

आमिर खान और ऋतिक रोशन

आमिर खान और ऋतिक रोशन

अंडरवर्ल्ड की तरफ से धमकी भरे कॉल आने के बाद आमिर खान ने भी अपनी गाड़ी को बम प्रूफ करवा लिया था। आमिर के पास भी मर्सिडीज S600 गार्ड है, जो पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है। वहीं बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने भी अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से बुलेटप्रूफ कार का चुना है। ऋतिक के पास मर्सिडीज बेंज वी क्लास कार है, जो बुलेटप्रूफ है।

सनी देओल

सनी देओल

इस लिस्ट में एक्टर और सांसद सनी देओल का भी नाम आता है। वैसे तो सनी को लग्जरी गाड़ियों को बहुत शौक हैं। उनके पास ऑडी ए8 और रेंज रोवर जैसी कई महंगी गाड़ियां है, लेकिन उनकी फेवरेट कार ऑडी पूरी तरह से बुलेटप्रूफ कार है। सनी उसी गाड़ी में अक्सर बाहर घूमने निकलते हैं।

प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत

प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लौहा मनावा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के पास जो रोल्स रॉयस फैंटम कार है, वो बुलेटप्रूफ है। भारत आने पर एक्ट्रेस अपनी इसी कार से घूमना पसंद करती हैं। इसी के साथ इस लिस्ट में कंगना रानौत का नाम भी शामिल हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज गार्ड कार है, जो बुलेटप्रूफ है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.