Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सारा अली खान ने लिया सलमान खान से पंगा सबके सामने बुलाया अंकल, भाईजान ने फिल्म से किया बाहर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपनी बातों की वजह से सोशल मीडिया में छाई रहती है। सारा अली खान बहुत मजाकियां है, वो अक्सर कई एक्टर्स के साथ मजाक करती रहती है। इस बार सारा अली खान ने गलत जगह पे मजाक कर दिया है। इन दिनों सारा अली खान सोशल मीडिया में बहुत छाई हुए है। हाल ही में हुए एक इवेंट में सारा ने बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान से पंगा ले लिया, इसका नतीजा ये हुआ कि भाईजान ने सारा को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कुछ दिनों पहले दुबई में आईफा 2022 का आयोजन हुआ था, जिसे सलमान खान ने होस्ट किया था। इस दौरान एक्टर के साथ सारा अली खान भी मंच पर चार चांद लगाने पहुंची। जहां बातों ही बातों में सारा के मुंह से सलमान खान के लिए अंकल शब्द निकल गया, जिसे सुन सलमान का मुंह उतर जाता है। वहीं, ईवेंट में बैठे बाकी लोगों की हंसी छूट जाती है।

दरअसल आपको बता दे आइफा 2022 में सारा अली खान ने सलमान खान को अंकल कह दिया जिसके बाद सलमान खान ने दबी जुबान में उनसे फिल्म छीनने की बात कहते हैं और बोलते हैं, ‘आपकी पिक्चर तो गई।’ इसके बाद सारा टेशन में आ जाती हैं और कहती हैं की ‘आपने ही तो कहा था की अंकल बुलाओ।’ इसे सुनने के बाद तो इवेंट में मौजूद सभी सितारें हंस पड़ते हैं।

Watch Video –

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.