Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सुबह सवेरे मलाइका की चाल देखकर उड़े फैंस के होश, विडियो मिनटों में हुए इंटरनेट पर वायरल!

एंटरटेनमेंट डेस्क. मॉडल और डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोमवार को बांद्रा के एक योग सेंटर के बाहर स्पॉट हुईं। उनके साथ एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन (Akanksha Ranjan) भी थीं। सेंटर के बाहर मौजूद पैपराजी की नजर जब दोनों बालाओं पर पड़ी तो उन्होंने उनसे पोज देने की गुजारिश की। मलाइका और आकांक्षा सहज ही पोज देंने को तैयार हो गईं। उन्होंने साथ में पैपराजी के लिए शूट कराया और वहां से चली गईं। मलाइका के इस अपीयरेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान उनकी अजीबोगरीब चाल पर गया है, जिसके चलते वे उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट

वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, “चाल सुधर गई।” एक अन्य यूजर का कमेंट है, “आखिर उसकी चाल को क्या हुआ?” एक यूजर ने दुखी होते हुए लिखा है, “क्या मलाइका अरोड़ा को पाइल्स हो गया है या कुछ और? वह ऐसे क्यों चल रही है?” एक यूजर ने लिखा है, “क्या गंदगी फैला रखी है?”  एक अन्य यूजर का कमेंट है, “मलाइका हमेशा ऐसे क्यों चलती है?” एक यूजर ने लिखा है, “पाइल्स हो गया लगता है बेचारी को।”

‘मैंने हां कर दी’ बयान देकर चर्चा में रहीं

मलाइका अरोड़ा हाल ही में तब खूब चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा था, “मैंने हां कर दी।” इसके बाद लोग अनुमान लगा रहे थे कि वे लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से शादी करने जा रही हैं। लेकिन जल्दी ही मलाइका ने सबका कन्फ्यूजन दूर किया और कहा कि उन्होंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के एक रियलिटी शो के लिए हामी भरी है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.