Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘हम साथ में नहाते थे’, राज कपूर की फिल्मों में इस वजह से होते थे नहाने वाले सीन, मां से मिली थी इंस्पिरेशन

CineGram: हिंदी सिनेमा के शोमैन यानी राज कपूर खुद को नग्नता का पुजारी मानते थे। उस जमाने में उनकी फिल्मों में भर-भरकर न्यूडिटी दिखाई जाती थी। वह पहले ऐसे निर्देशक थे, जिनके साथ एक नहीं बल्कि कई हीरोइनों ने फिल्मों में बोल्ड सीन दिए। चाहे वो ‘मेरा नाम जोकर’ में सिमी ग्रेवाल हो, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में जीनत अमान हों या ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी हों। राज कपूर की फिल्मों में इन एक्ट्रेसेस ने पहली बार बेहद बोल्ड सीन दिए थे और इसका असर कहीं न कहीं उनकी छवि पर पड़ा था।

मां से जुड़ी है राज कपूर की फिल्म के बोल्ड सीन

राज कपूर अपनी फिल्मों में एरोटिक सीन क्यों दिखाया करते थे और इसका विचार उनके मन में कैसे आया था, इसक बारे में उनकी ऑटोबायोग्राफी में खुलकर बताया गया है। उन्होंने बताया था कि वह अपनी मां को नहाता देखते थे और उन पलों ने उनके मन में गहरी छाप छोड़ी थी। उन्होंने इसके बारे में जिक्र करते हुए लिखा था, “मैं बहुत जल्दी बड़ा हो रहा था और न्यूडिटी का पुजारी था। मुझे लगता है कि ये मेरी मां के साथ मेरे करीब होने के कारण शुरू हुआ। वो जवान, सुंदर और एक पठान महिला थी, जिसके तीखे नैन-नक्श थे।” उन्होंने आगे लिखा था, “ज्यादातर साथ नहाया करते थे और उन्हें उस अवस्था में देखने से मेरे मन पर एक कामुख छाप पड़ी होगी।”

बचपन की याद लिए शूट किए थे ये सीन

बता दें कि राज कपूर की फिल्मों में या तो हीरोइन का नहाते हुए सीन होता था या कपड़े बदलते हुए। इन्हीं का जिक्र करते हुए राज कपूर ने कहा था कि उनके मन में बचपन की वो यादें बस चुकी हैं, जहां वह अपनी मां को नहाते हुए देखा करते थे।

‘राम तेरी गंगा मैली’ में नहाते हुए दिखाई गई थीं मंदाकिनी

मंदाकिनी का इस फिल्म में नहाते हुए सीन बहुत मशहूर हुआ था। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी और पहली ही फिल्म में मंदाकिनी के सामने राजकपूर ने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी। फिल्म में एक्ट्रेस को केवल एक सफेद साड़ी पहनकर झरने के नीचे नहाना था, ये सीन उस वक्त काफी विवादों में भी रहा था।

‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में जीनत अमान के थे ऐसे सीन

‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में जीनत अमान को भीगी हुई साड़ी में दिखाया था। इस फिल्म के लिए जीनत को काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। इसके साथ ही इस फिल्म में शशि कपूर के साथ उनके कुछ इंटीमेट सीन भी थे।

वैजयंती माला ने ‘संगम’ में पहनी थी बिकिनी

राज कपूर ने अपनी फिल्म ‘संगम’ में वैजयंती माला को साइन किया था और इसमें एक्ट्रेस ने पहली बार बिकिनी पहनी थी। उनका बिकिनी में पानी के अंदर वाला सीन उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था और ये फिल्म भी हिट हुई थी।

सिमी ग्रेवाल ने ‘मेरा नाम जोकर’ में बदले थे कपड़े

राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में सिमी ग्रेवाल थीं और इसमें वह ऋषि कपूर की टीचर दिखाई गई थीं। एक सीन में वह कपड़े बदल रही होती हैं और ऋषि कपूर उन्हें चुपचाप से देख रहे होते हैं। ये सीन काफी चर्चा में रहा था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.