Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अक्षय कुमार की ‘हे बेबी’ की ये क्यूट बच्ची अब हो गई हैं बड़ी, 19 साल की जुआना संघवी की तस्वीर देख फैंस बोले- अब क्यूटनेस…

नई दिल्ली: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान, विद्या बालन और बोमन ईरानी की साल 2007 में आई फिल्म हे बेबी तो आपको याद ही होगी, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान ने स्पेशल कैमियो किया था. वहीं अमृता अरोड़ा, आर्ती छाड़बा, पायल रोहातगी और सेलिना जेटली ने कैमियो किया था. लेकिन इस फिल्म में जिसने सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूटी थी. वह थी छोटी क्यूट बेबी एंजल, जिसके इर्द गिर्द आरुश मेहरा, अली और ईशा की कहानी टिकी थी. इस पूरी फिल्म में एंजल का बखूबी रोल निभाकर एक्ट्रेस जुआना संघवी ने सभी का दिल जीत लिया था. लेकिन अब जुआना 19 साल की खूबसूरत लड़की हैं, जिनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

22 मार्च 2004 में कोटा राजस्थान में जन्मी जुआना संघवी ने सिर्फ एक फिल्म हे बेबी में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. वहीं अब उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में उन्हें दोस्तों और पेरेंट्स के साथ देखा जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ब्लू कलर की खूबसूरत ड्रैस पहने जुआना कैमरे को पोज देती हुई नजर आ रही है. वहीं उनके चेहरे की स्टाइल पहले जैसी ही बरकरार है.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस को दोस्तों संग पोज देते हुए देखा जा सकता है. वहीं इन तस्वीरों को शेयर किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि वह आज भी उतनी ही क्यूट हैं.

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की ये मल्टी स्टारर फिल्म 30 से 31 करोड़ के बजट में बनी थीं, जिसने 83 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं यह बॉक्स ऑफिस पर बजट की दोगुनी कमाई करके हिट साबित हुई थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.