Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

अखिलेश यादव से सोनिया गांधी और अटल तक, देखें नेताओं संग कैसा था दिलीप कुमार का अंदाज…

दिलीप कुमार का नाम बॉलीवुड के सबसे उम्दा एक्टर के तौर पर दर्ज है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) जैसे बड़े सुपरस्टार्स भी दिलीप कुमार को अपना गुरु मानते थे। दिलीप कुमार इतनी बड़ी शख्सियत थे कि देश के तमाम दिग्गज राजनेता भी उनके साथ नजर आए। देखें ऐसी ही कुछ तस्वीरें:


दिलीप कुमार कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के काफी करीब थे। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के हाथों में हाथ डाले दिलीप कुमार।

इंदिरा गांधी के साथ बॉलीवुड के तमाम स्टार्स के साथ दिलीप कुमार।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ दिलीप कुमार।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित का हाथ जोड़कर अभिवादन करते बॉलीवुड सुपरस्टार।

2009 में जब दिलीप कुमार मलेरिया के चलते अस्पताल में भर्ती थे तब सोनिया गांधी ने वहां पहुंचकर उनका हालचाल जाना था।

दिलीप के घर पहुंच उनका हालचाल लेते केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह।

साल 1999 में अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी में भी दिलीप कुमार शरीक हुए थे।


महाराष्ट्र के पूर्व सीएम के साथ दिलीप कुमार और सायरा बानो।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.