Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

अगर स्ट्रेस से चाहते हैं छुटकारा, तो पढ़िए इन 5 मजेदार जोक्स को, 100% अपना गम भूल जाएंगे

आज के समय में इंसान अपने काम काज में काफी व्यस्त होता चला जा रहा है. हालांकि काम करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन, यह काम हमें हमारे अपनों से काफी दूर करते जा रहे हैं और हमे स्ट्रेस और डिप्रेशन के नज़दीक पहुंचाते चले जा रहे हैं. हालांकि बहुत से डॉक्टर भी अब लोगों को हंसने की एक्सरसाइज करने का मशवरा देते हैं. दरअसल, हंसने से ना केवल हमारी चिंता कम होती है,बल्कि हमारा खून भी बढ़ता है और हमे बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है. ऐसे में एक हंसी से हम जिंदगी में दो निशाने लगा सकते हैं.

यदि आप भी अपनी दिनभर की लाइफ से परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी मददगार साबित होने वाला है. दरअसल, आअज हम आपके लिए हंसी के कुछ ऐसे मजेदार हसगुल्ले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ कर आपका मंद फ्रेश हो जाएगा और आपका पेट हँसते हँसते दुखने लगेगा. यकीन ना आए तो एक बार आप खुद ही पढ़ कर देख लीजिए-

तुमारी पेंट फटी है जानेमन 

लड़का और लड़की पार्क में घूमने गए थे तभी-

लड़की: सुनो बाबु!

लड़का: हाँ बोलो ना जान

लड़की: मुझे तुमसे कुछ कहना है मगर बहुत शर्म आ रही है

लड़का: अरे बाबु मुझसे कैसी शर्म.. अब कह भी दो ना

लड़की: अच्छा ठीक है कान पास लाओ अभी बताती हूँ

लड़का अपना कान लड़की के पास ले जाता है

लड़का: अब बोलो बाबु क्या बात है?

लड़की: वो ना मुझे कहना था कि तू यहाँ से हिलना मत क्यूंकि तुमारी पेंट पीछे से फटी हुई है.

मुझे दर्द होता है डॉक्टर 

एक बार एक मरीज़ लंबी बिमारी के बाद परेशान हो गया और आखिरकार अपना इलाज करवाने के लिए हमारे डॉक्टर साहब के पास पहुँच गया.

पप्पू: डॉ. डॉ. क्या मैं मरने वाला हूँ?

डॉक्टर: नहीं तो पप्पू ऐसा क्यूँ बोल रहे हो?

पप्पू: डॉक्टर मैं कुछ भी छूता हूँ तो मुझे बहुत दर्द होने लगता है.

डॉक्टर: मतलब?

पप्पू:- जब कंधा छूता हूँ तो दर्द होता है, जब घुटना छूता हूँ तो दर्द होता है, माथा छूता हूँ तो दर्द होता है,

डॉक्टर:- ओह!! मतलब आपके पूरे शरीर में दर्द है?

पप्पू: नहीं डॉक्टर मेरी ऊँगली टूटी हुई है…!!

गुरुत्वाकर्षण की खोज 

सर सर सर विज्ञान के बारे में और न्यूटन के बारे में पूरी क्लास को बता रहे थे-

“पता है बच्चों न्यूटन बगीचे में बैठा हुआ था कि तभी अचानक एक सेब उसके सिर पर आकर गिरा तब जाकर उसने गुरुत्वाकर्षण नियम की खोज की”.

चलाक छात्र: बात बिल्कुल साफ है सर अगर न्यूटन बगीचे में ना बैठ कर कक्षा में बैठा होता , जैसे कि हम सब बैठे हुए हैं, तो आज वह किसी भी चीज की खोज ना कर पाता.

शेर से रिश्तेदारी

अध्यापक: पप्पू अगर तुम जंगल में हो और वहां अचानक से शेर आ जाए तो तुम क्या करोगे?

पप्पू: सर सिंपल सी बात है मैं पेड़ पर चढ़ जाऊंगा.

अध्यापक: अगर शेर वहां भी चढ़ गया तो?

पप्पू: तुम्हें फटा-फट पानी में कूद जाऊंगा.

अध्यापक: और अगर वह पानी में आ गया तो?

पप्पू: क्या सर आप उसके रिश्तेदार हो जो हर बार उसी की साइड लिए जा रहे हो?

आधी टिकट

कंडक्टर: सब लोग जल्दी से टिकट ले लो

पप्पू: एक टिकट मेरी मम्मी की और आधी टिकट मेरी बना दो

कंडक्टर: तेरी तो मुझे भी आ गई है अब तो पूरा टिकट ही लगेगा

पप्पू: ठीक है तो मेरी मां की मुझे नहीं है तो उनकी आधी बना दो

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.