Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

अपनी मोहब्बत के बराबर में द’फ’न हो गये दिलीप कुमार, जिंदगी में जिसे पाने के लिए तरसे उससे मौ’त ने मिलवा दिया

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार साहब इस दुनिया से चले गये.

दिलीप कुमार अपने पीछे न जाने कितने ही अफसाने छोड़ गये. बॉलीवुड के लेजेंडरी अभिनेता दिलीप कुमार अब हमारे बीच मौजूद नहीं हैं. 98 साल की उम्र में 7 जुलाई की सुबह दिलीप कुमार का नि’धन हो गया. बुधवार शाम 5 बजे के करीब दिलीप कुमार को जुहू के सांताक्रूज़ स्थित क’ब्रि’स्तान में सु’पुर्द-ए-खाक (द’फ’न) किया गया.

बॉलीवुड के असीम फनकार दिलीप कुमार अब इसी क’ब्रि’स्ता’न में द’फन चैन की नींद सो रहे हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसी क’ब्रि’स्ता’न से दिलीप कुमार के दिल का बड़ा गहरा नाता था.

आपको बता दें ये वही क’ब्रि’स्ता’न है जहां उनकी मोहब्बत मधुबाला को सु’पु’र्द ए ख़ाक किया गया था. जी हां, 23 फरवरी 1969 को जब मधुबाला दुनिया को अलविदा कह गईं थीं तब उन्हें भी इसी क’ब्रि’स्ता’न में सु’पु’र्द-ए-खाक किया गया था. दिलीप कुमार चाहकर भी मधुबाला के ज’ना’ज़े में शामिल नहीं हो पाए थे और उनके आखिरी दर्शन तक नहीं कर पाए थे.

दिलीप कुमार और मधुबाला की अमर प्रेम कहानी किसी से छुपी नहीं रही थी. दिलीप कुमार की जिंदगी में सच्ची मोहब्बत बनकर आई थीं मधुबाला. इन दोनों की मुलाकात 1951 में फिल्म ‘तराना’ के सेट पर हुई थी. मधुबाला की खूबसूरती और मासूमियत पहली नज़र में ही दिलीप कुमार के दिल में बस गयी थीं.

तो वहीं, मधुबाला भी दिलीप के चार्म से बच नहीं पाई और उनकी तरह आकर्षित हो गयी थी. कहा जाता है कि मोहब्बत का इज़हार खुद मधुबाला ने एक लव लेटर और गुलाब का फूल भेजकर दिलीप कुमार से किया था. लेकिन इनकी पा’क मोहब्बत के आड़े आ गए थे मधुबाला के पिता अताउल्ला खां.

वो इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे और मधुबाला और दिलीप कुमार की मोहब्बत उन्हें हमेशा चुभती थी. फिल्म ‘नया दौर’ की शू’टिं’ग के दौरान मधुबाला और दिलीप कुमार के बीच जो का’नू’नी वि’वा’द हुआ उसने इनके बीच दूरियां ला दीं. दिलीप कुमार ने मधुबाला के सामने शर्त रख दी कि वो तभी उनसे शादी करेंगे जब मधुबाला अपने पिता से सारे रिश्ते तोड़ देंगी.

इस शर्त को मधुबाला ने स्वीकार नहीं किया. दिलीप कुमार और मधुबाला की खूबसूरत प्रेम कहानी का अंत हो गया. दिलीप कुमार से अलग होने के बाद अभिनेत्री मधुबाला ने किशोर कुमार से साल 1960 में शादी कर ली थी.

हांलाकि, मधुबाला के दिल से ना तो कभी दिलीप कुमार की यादें निकल पाईं और ना ही दिलीप कुमार कभी मधुबाला को भूला पाए. 23 फरवरी 1969 को मधुबाला ने दिल की बी’मा’री की वजह से द’म तोड़ दिया. अभिनेता दिलीप कुमार को जब मधुबाला के नि’ध’न की खबर मिली थी तब वह चेन्नई में फिल्म ‘गोपी’ की तैयारी कर रहे थे.

खबर मिलते ही दिलीप कुमार वहां से भागते हुए मुंबई पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दिलीप मधुबाला के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए.

हालांकि चार दिन बाद दिलीप साहब मधुबाला की क’ब्र पर फूल चढाने गये और काफी समय पर वहीं बैठे रहे. जो जीते जी नहीं मिल सके वो अब मौ’त के बाद मिल गये.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.