Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अपने टीचर्स से प्यार कर बैठे ये 6 बॉलीवुड स्टार्स, रणबीर कपूर ने कर दी थी हद ही पार

आज पूरा भारत हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मना रहा है|

कहते हैं कि हर शख्स की जिंदगी में कोई ना कोई ऐसा शख्स ज़रुर होता है जो उसका ‘फर्स्ट क्रश’(First Crush) कहलाता है। फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड सितारों (Bollywood Stars) के ‘पहले प्यार’(First Love) के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे। लेकिन आज हम बात करेंगे उन बॉलीवुड सितारों की जिनका फर्स्ट क्रश उनके स्कूल या कॉलेज टीचर(School Teachers) रहे। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सितारों के बारे में-

रणबीर कपूर
बॉलीवुड के सांवरिया रणबीर कपूर कई हसीनाओं से दिल लगा चुके हैं। वैसे आप ये जानकर हैरान जाएंगे की रणबीर जब सेकेंड क्लास में थे तब ही उन्हें अपनी टीचर पर क्रश हो गया था। रणबीर ने ये खुलासा खुद एक इंटरव्यू में किया था कि जब वो सेकेंड क्लास में थे तब उन्हें अपनी टीचर सबसे ज्यादा अच्छी लगती थीं।

ऐश्वर्या राय
स्कूल डेज़ तो नहीं लेकिन कॉलेज डेज़ में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या का दिल अपने फिजिक्स टीचर पर आया था। ऐश्वर्या को अपने फिजिक्स टीचर पर क्रश था। और वो उन्हें इम्प्रेस करने के लिए हमेशा सबसे आगे वाले डेस्क पर बैठा करती थीं। हांलाकि, ऐश्वर्या ने कभी अपनी दिल की फीलिंग्स फिजिक्स टीचर के सामने ज़ाहिर नहीं की थी।

कंगना रनौत
कंगना रनौत भले ही अब बॉलीवुड की पंगेबाज अभिनेत्री के नाम पर मशहूर हैं। लेकिन उनके फर्स्ट क्रश की कहानी भी कम फिल्मी नहीं है। कुछ साल पहले एक इवेंट में कंगना ने खुलासा किया था जब वो 9वीं क्लास में पढ़ती थीं तब उन्हें अपने टीचर पर क्रश था। इतना ही नहीं वो अक्सर नेट का दुप्ट्टा ओढ़कर ‘चांद छिपा बादल में’ गाने पर अपने टीचर के सपने देखा करती थीं।

आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड के टैलेंटिड यंग एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी चाइल्डहुड गर्लफ्रैंड ताहिरा कश्यप के साथ शादी की है। लेकिन ये कम लोग ही जानते हैं कि ताहिरा से मिलने से बरसों पहले आयुष्मान का धड़का अपनी मैथ्स टीचर को लेकर धड़का था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

Sidharth Malhotra: थाडम के रीमेक से सिद्धार्थ मल्होत्रा की हुई छुट्टी, इस  हैंडसम हंक की हुईबॉलीवुड के उभरते स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा भी जब टीनएजर थे उनका दिल अपनी टीचर को देखकर ही धड़का था। सिद्धार्थ जब नौवी क्लास में थे तब उनका दिल अपनी बायोलॉजी टीचर पर आया था। सिद्धार्थ के मुताबिक, उनकी बायोलॉजी टीचर काफी अच्छे स्वभाव की थीं, इसलिए स्कूल में वो सभी की फेवरेट हुआ करती थीं। खासतौर से बॉयज़ उनसे सबसे ज्यादा इम्प्रेस रहते थे।

वरुण धवन
वरुण धवन भी उन स्टूडेंट्स में से रहे हैं जिनका क्रश उनकी टीचर रही हैं। वरुण के मुताबिक, जब वो लदंन में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उन्होने एक थियेटर वर्कशॉप ज्वॉइन की थी। उसी वर्कशॉप के दौरान वरुण का दिल अपनी एक्टिंग टीचर पर आ गया था। वरुण की वो एक्टिंग टीचर उम्र में उनसे सिर्फ ढ़ाई साल बड़ी थीं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.