Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अभिनेता अक्षय कुमार की तरफ से आई बुरी खबर, आईसीयू में भर्ती….

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। अभिनेता अक्षय कुमार अपनी मां को देखने के लिए ब्रिटेन से मुंबई वापस पहुंच गये हैं। अक्षय कुमार सोमवार तड़के ही अपनी बीमार मां अरुणा भाटिया को देखने के लिए ब्रिटेन से वापस लौटे हैं।

Akshay Kumar wishes mom Aruna Bhatia on Mother's Day - Movies News
हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती हैं अक्षय की मां
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं। ऐसे में अक्षय कुमार यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आये हैं। बता दें कि अक्षय को अपनी मां से बेहद लगाव है। इसलिए ही उन्होंने उनके अस्वस्थ होने पर शूटिंग बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौटने का निर्णय लिया है।

अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कुछ हफ्तों से यूके में अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार अपनी मां के साथ रहने के लिए वापस लौटे हैं। उन्होंने निर्माताओं से उन दृश्यों की शूटिंग जारी रखने के लिए कहा है, जिनमें उनकी उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें कि अरुणा भाटिया की उम्र 77 साल के करीब है और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। बता दें कि अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जिनमें हॉलीडे, नाम सबनम और रुस्तम हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.