Wed, Nov 4, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अभिनेता ने मुझे अकेला बुलाया और मैं पूरी….. ईशा कोप्पिकर नहीं बयां की दर्द भरी दास्तां

क्या कूल है हम, एक विवाह ऐसा भी, कृष्णा कॉटेज, गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की सच्चाई बयां की. उन्होंने खुलासा किया कि किस तरह एक बॉलीवुड अभिनेता ने उनको अकेले में मिलने के लिए बुलाया था.

बॉम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेत्री ने कहा वर्ष 2000 की मुझे एक प्रसिद्ध निर्माता ने बुलाया, जिसने कहा कि आपको एक्‍टर की गुड बुक मे रहना होगा. मुझे नहीं पता था कि उसका क्या मतलब था. इसलिए, मैंने एक्‍टर को फोन किया, जिसने मुझे उससे अकेले मिलने के लिए कहा.

आगे अभिनेत्री ने बताया कि उस समय, उन पर बेवफाई का आरोप लगाया जा रहा था उसने उन्हें बिना स्टाफ के अकेले में मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद मैंने निर्माता को फोन किया और कहा कि मैं यहां अपनी प्रतिभा और लुक के कारण हूं और अगर इससे मुझे अच्छा काम मिल सकता है, तो यह काफी अच्छा होगा और इसके बाद मुझे फिल्म से बाहर कर दिया गया.

ईशा कोप्पिकर ने इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अभिनेता से अकेले मिलने से साफ इनकार कर दिया था. इस घटना की वजह से वह पूरी तरह से टूट गई और उनका मोहभंग हो गया था.

ईशा कोप्पिकर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में होटल व्यवसाई टिम्मी नारंग से शादी कर ली और अब एक बेटी की मां भी बन चुकी है. उनकी बेटी का नाम रियाना है जो 7 साल की हो चुकी है. ईशा कोप्पिकर ने 1998 में रिलीज हुई फिल्म एक था दिल एक थी धड़कन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था . वह आखिरी बार वेब सीरीज धहनम में नजर आई थी.

 

Post Disclaimer

[डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज सोशल मीडिया वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. nayaindia.online अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है.]

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.