Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अभिषेक ने ऐश्वर्या से तलाक के बीच अमिताभ बच्चन को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- जो हुआ सब पापा…

Abhishek Bachchan बॉलीवुड के स्टार अभिषेक बच्चन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वह ऐश्वर्या से तलाक को लेकर नहीं बल्कि अपने पिता अमिताभ बच्चन की वजह से सुर्खियो में हैं। एक्टर ने पापा अमिताभ बच्चन और अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चन खानदान का होने की वजह से उनके साथ क्या-क्या हुआ। आईये जानते हैं आखिर ऐसा हुआ अभिषेक बच्चन के साथ…
ऐसे खोले अभिषेक बच्चन ने बड़े राज (Abhishek Bachchan Movie)
हाल ही में अभिषेक बच्चन ने Galatta Plus को दिए इंटरव्यू में अपनी जर्नी पर बात की और खुद को लेकर कई बड़े राज भी खोले। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें कोई डायरेक्टर अपनी फिल्मों में नहीं लेना चाहता था। क्योंकि वो अमिताभ बच्चन के बेटे हैं। उन्हें अपने डेब्यू के लिए खूब स्ट्रग्ल करना पड़ा था। कई जगह भटकना पड़ा था।एक स्क्रिप्ट को तो खुद अमिताभ ने रिजेक्ट कर दिया था। अभिषेक को शुरू से अमिताभ से कम्पेयर किया जाता रहा है। इस वजह से एक्टर को बहुत कुछ सहना पड़ा।
अभिषेक को डेब्यू के लिए बेलने पड़े थे पापड़ (Amitabh Bachchan News)
अभिषेक ने बताया कि बता नहीं सकता कि मैं कितने डायरेक्टर्स से मिला। उन्हें हर किसी ने रिजेक्ट किया। हर कोई बड़े प्यार से मना करते हुए कहता था कि हम आपको देखने की रिस्पॉन्सिबिलिटी नहीं उठा सकते। एक्टर बोले- वो मुझे लॉन्च नहीं करना चाहते थे क्योंकि मैं अमिताभ बच्चन का बेटा हूं। मैं बड़े सारे डायरेक्टर्स से मिला था। सब मुझे बड़े ही प्यार से मना कर देते थे
ऐसे करते-करते अभिषेक बच्चन को बड़ी मुश्किलों से जेपी दत्ता की रिफ्यूजी से अभिषेक बच्चन ने डेब्यू किया। इस फिल्म से करीना कपूर ने भी इंडस्ट्री में कदम रखा था।
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.