Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘अमृता सिंह ने मुझे परेशान किया, वो तो मुझे और मेरे परिवार को……’, सैफ अली खान ने एक्स पत्नी की खोली थी पोल

Saif Ali Khan and Amrita Singh: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान और दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। सैफ अली खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहे हैं। सैफ भले ही आज भी अपनी बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम के साथ जुड़े रहते हों लेकिन तलाक के बाद उन्हें कभी भी एक्स पत्नी अमृता सिंह के साथ नहीं देखा गया है।

उम्र की बेड़ियों को तोड़कर सैफ-अमृता ने की थी शादी
सैफ अली खान और अमृता सिंह एक समय पर बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। दोनों ने उम्र की बेड़ियों को तोड़कर एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, लेकिन जब साथ रहने की बारी आई, तो रिश्तों में कड़वाहट नजर आने लगी थी और आखिरकार दोनों अलग हो गए थे।

Amrita Singh

सैफ अली खान के परिवार को ये रिश्ता नहीं था मंजूर
कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 21 साल के सैफ अली खान ने 33 साल की अमृता सिंह से शादी करने का फैसला कर लिया था। आपको बता दें कि सैफ अली खान के परिवार को ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। सैफ के पेरेंट्स चाहते थे कि इस उम्र में वह सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दें, लेकिन सैफ ने किसी की नहीं सुनी और घर से भागकर अमृता से शादी कर ली थी।

शादी के 13 साल बाद सैफ-अमृता का हुआ था तलाक
वहीं अमृता सिंह के परिवार वाले भी इस रिश्ते से नाखुश थे। शादी के लिए अमृता सिंह ने अपना धर्म तक बदल लिया था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे सैफ और अमृता का रिश्ता बिखरने लगा था। ऐसे में शादी के 13 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। हालांकि दोनों ने ये कभी नहीं बताया कि तलाक लेने की असली वजह क्या था।

‘अमृता सिंह का बर्ताव बदलने लगा था’
साल 2005 में सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में अमृता सिंह से अपनी शादी और तलाक को लेकर कई राज खोले थे। उस इंटरव्यू में सैफ ने बताया था कि शादी के कुछ सालों बाद ही अमृता का व्यवहार बदलने लगा था। सैफ ने कहा था- अमृता सिंह का बर्ताव मेरे और मेरे परिवार के साथ बिल्कुल सही नहीं था। इसी वजह से हमारे बीच में खटास होने लगी थी। सैफ अली खान ने तो यहां तक कहा था कि अमृता उन्हें मेंटली और फिजिकली भी परेशान करने लगी थीं।

सैफ अली खान पर लगा था ऐसा आरोप
सैफ अली खान के अनुसार इन सब चीजों के चलते ही अमृता सिंह के साथ उनका रिश्ता टिक नहीं सका था और दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि अमृता सिंह और सैफ अली खान के बीच में एक्टर की नई गर्लफ्रेंड इटालियन डांसर व मॉडल रोजा कैटालानो की एंट्री हो चुकी थी जिसके चलते कपल का रिश्ता बिगड़ने लगा था। वैसे सैफ अली खान ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.