अरबों रुपए के मालिक हैं शाहरुख खान फिर भी दोस्तों के डिनर का बिल नहीं भरते हैं, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
Bollywood

अरबों रुपए के मालिक हैं शाहरुख खान फिर भी दोस्तों के डिनर का बिल नहीं भरते हैं, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को बॉलीवुड का किंग कहा जता है। एक जमाना था जब शाहरुख ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में छाए रहते थे। वर्तमान में भी वे फिल्मों में नजर आते हैं लेकिन अब उनकी फिल्में थोड़ी कम हो गई है। हालांकि उनकी लोकप्रियता में कोई भी कमी नहीं आई है। आज भी उन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं।

हाल ही में शाहरुख ने ट्विटर पर #ASKSRK सेशन रखा था। इसमें वे ट्विटर पर फैंस द्वारा पूछे जा रहे सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान एसआरके ने अपनी निजी जिंदगी, काम और परिवार से जुड़ी कई बातों पर बातचीत की। एक फैन ने उनसे पूछा कि ‘जब आप डिनर पर अपने नॉन-फेमस दोस्तों के साथ जाते हो तो आप सभी बिल आपस में बांट लेते हो या सारा भुगतान आप ही करते हो?’

इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा कि ‘कोई फेमस है या नहीं इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है, बिल हमेशा वे लोग ही भरते हैं.. मैं अपने साथ पैसे नहीं रखता हूं।’ दरअसल शाहरुख जब भी घर से बाहर जाते हैं तो अपने साथ पैसे रखकर नहीं ले जाते हैं। इसके चलते उनके साथ डिनर करने वालों को ही भुगतान करना पड़ता है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं शाहरुख मुंबई में अपने करोड़ों रुपए के बंगले ‘मन्नत’ में रहते हैं। ऐसे में एक फैन ने शाहरुख से सवाल पूछा कि ‘भाई मन्नत बेचने वाले हो क्या?’ इस पर शाहरुख ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब देते हुए कहा ‘भाई मन्नत बिकती नहीं सिर झुकाकर मांगी जाती है… याद रखोगे तो लाइफ में कुछ पा सकोगे।’

बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही शाहरुख अपनी बीवी और बेटे के साथ IPL देखने दुबई गए थे। यहां उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें उनका काफी बदला हुआ लुक नजर आ रहा था। शाहरुख को आखिरी बार 2018 में ‘जीरो’ फिल्म में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई थी।

शाहरुख एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस बार वे साउथ की फिल्मों के फेमस डायरेक्टर एटली की आगामी फिल्म का हिस्सा बनेंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी होगी।