Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अरमान मलिक ने खोला बेडरूम सीक्रेट, बताया- दो बीवियों में कैसे करते हैं रात का बंटवारा

यूट्यूब पर व्लॉग्स देखने के शौकीन अरमान मलिक को जरूर जानते होंगे। उनके चर्चित होने की वजह भी खास है। अरमान ने दो शादियां की हैं और अब उनके 4 बच्चे हो गए हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि उनकी दोनों पत्नियां साथ रहती हैं और अरमान से ज्यादा दोनों एक-दूसरे के साथ वक्त बिताती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अरमान ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ सीक्रेट्स बताए। उन्होंने बताया कि कैसे तय होता है कि अरमान के साथ कौन सोएगा।

 

कैसे तय होता है बीवी का साथ

 

अरमान मलिक के यूट्यूब चैनल के 7.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी पहली पत्नी पायल का कहना है कि अगर वे एक दिन भी व्लॉग मिस करते हैं तो लोगों के मैसेज आने लगते हैं। अरमान ने पायल की बेस्ट फ्रेंड कृतिका से भी शादी की है। तीनों सिद्धार्थ कनन के शो पर पहुंचे तो अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। उनसे पूछा गया कि कैसे तय होता है कि कृतिका के पास रहना है या पायल के पास?

 

एक-दूसरे को भेजती हैं बीवियां

इस पर अरमान ने बताया कि वह नहीं यह पायल और कृतिका तय करते हैं क्योंकि अब उनके 4 बच्चे भी हैं। अरमान की दूसरी वाइफ कृतिका बोलीं, मैं और पायल अरमान से ज्यादा आपस में एक-दूसरे के साथ ज्यादा टाइम बिताते हैं। अगर अरमान के साथ जाना होता है तो हम दोनों एक-दूसरे से बोलते हैं कि तू चली जा।

 

तीनों साथ सोए तो 3 बच्चे हो गए

जब अरमान से पूछा गया कि एक बेड पर तीनों कैसे सोते हैं? इस पर अरमान बोले, तीनों साथ सोए तो 3 बच्चे और हो गए। अब नहीं सोते। अब कृतिका पायल साथ और ये अलग सोती हैं उनके साथ बच्चा चीकू सोता है और अरमान अलग। जब पूछा गया कि अरमान को अकेला फील नहीं होता तो अरमान ने शरारती अंदाज में बताया, जब चीकू सो जाता है तो दोनों में से एक कोई भी आ सकता है रूम में।

 

रात को कैसे तय होता है?

कैसे तय होता है कि कौन जाएगा, इस पर पायल बोलीं, जब जिसका मन होता है वो चला जाता है। अरमान ने बताया, जैसे कृतिका ने चीकू को स्कूल भेजा तो वह सुबह जल्दी जागी। उसकी नींद पूरी नहीं हुई तो वह पायल को अरमान के पास भेज देती है। अगले दिन पायल स्कूल भेजेगी इस तरह से दोनों एक-एक दिन नींद पूरी कर लेती हैं। क्या एक बीवी के सामने दूसरी बीवी के साथ रोमांस कर लेते हैं। इस पर अरमान बोले कि बीवियां हैं। आजकल सब चल रहा है दबाकर।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.