Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

आखिरकार 12 साल बाद तोड़ी राज कुंद्रा ने चुप्पी, बोले- शिल्पा पर आरोप लगाने के एक्स-वाइफ को मिले थे पैसे

पिछले दिनों राज कुंद्रा की एक्स-वाइफ कव‍िता का एक पुराना वीड‍ियो वायरल हो रहा था.

इस वीड‍ियो में कव‍िता एक्ट्रेस श‍िल्पा शेट्टी पर राज के साथ उनकी शादी तोड़ने का आरोप लगाती नजर आई. अब 12 साल बाद राज कुंद्रा ने कव‍िता द्वारा श‍िल्पा पर लगाए इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने पहली पत्नी कव‍िता के साथ हुए तलाक पर खुलासा किया है.

राज कुंद्रा-श‍िल्पा शेट्टी
राज ने पिंकव‍िला के साथ बातचीत में कहा- ‘यह दुखद है कि मेरी पत्नी श‍िल्पा के बर्थडे के कुछ ही दिन बाद यह 11 साल पुराना वीड‍ियो वायरल हो रहा है, जो कि अधूरे सच की कहानी को ताजा कर रहा है और हमारी छव‍ि हमेशा के लिए खराब. जरूर कोई एजेंडा है. मैं 12 सालों तक चुप रहा लेक‍िन अब बहुत ज्यादा हो गया है.’

पुराने वीड‍ियो के रिसरफेस होने पर राज कहते हैं- ‘मुझे बहुत गुस्सा आया था. वो (श‍िल्पा शेट्टी) मुझे इस वीड‍ियो को नजरअंदाज करने को कह रही थी पर मैंने फैसला कर लिया था कि अब ये हद से ज्यादा है…मैं बोल कर रहूंगा क्योंकि मुझे लगता है कि सच को बताना जरूरी है.’

राज कुंद्रा-श‍िल्पा शेट्टी
राज ने कव‍िता पर आरोप लगाते हुए कहा- ‘उन्हें ये इंटरव्यू करने के लिए काफी पैसे मिले थे. हमारे तलाक के दौरान उसने अपनी आत्मा बेच डाली. उसे अपने बैंक स्टेटमेंट्स दिखाने थे और उसमें साफ तौर पर इस बात का जिक्र था कि उन्हें एक न्यूजपेपर ने इस स्कैनडलस स्टोरी के लिए पैसे चुकाए गए थे.’

‘वो एक सेल‍िब्रिटी पर अपनी टूटी शादी का इल्जाम लगा रही थी जबकि वो खुद इस शादी के टूटने की वजह थी.’ राज ने कव‍िता पर अफेयर का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब कव‍िता लंदन में थी तब उनका अपनी बहन के पति के साथ अफेयर चल रहा था.

राज कुंद्रा-कव‍िता
राज कहते हैं- ‘वो मेरे एक्स-ब्रदर इन लॉ के बहुत करीब आ गई थी. उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना, खासकर तब जब मैं बिजनेस ट्र‍िप्स पर बाहर रहता था. मेरे पर‍िवार और यहां तक कि मेरा ड्राइवर भी कहता था कि कव‍िता और एक्स-ब्रदर इन-लॉ के बीच कुछ चल रहा है और मैं उनपर कभी भरोसा नहीं करता था.’

‘मैं हर वो चीज करता था जो मैं दोनों पर‍िवारों के लिए कर सकता था. क्योंकि मेरे लिए मेरा और उसका पर‍िवार एक ही पर‍िवार है, इस उसूल को मैं आज भी फॉलो करता हूं.’

राज कुंद्रा-श‍िल्पा शेट्टी
राज ने आगे कव‍िता के अफेयर पर कहा- ‘मुझे कव‍िता के अफेयर के बारे में तब पता चला जब उसकी बहन और पति भारत आ गए. मुझे याद है मैं ब‍िल्कुल टूट गया था, मैं बहुत रोया ये सोचकर कि मैंने ऐसा क्या किया जो मुझे ये मिला. मैंने अपनी प्रेग्नेंट बहन को फोन किया और बताया कि वो फोन नंबर कव‍िता का सेकेंड सीक्रेट फोन है और मैं उसे उसके घर छोड़ने जा रहा हूं. मेरे लिए हमारे रिश्ते को वो द एंड था, वो अपना फैसला कर सकती थी.’

राज कुंद्रा को कव‍िता के अफेयर के बारे में पहले से पता था. उन्होंने कहा कि जब बेटी होने के बाद वे भारत में कव‍िता को उसके पेरेंट्स के घर छोड़कर वापस यूके जा रहे थे तब उन्होंने कव‍िता को मैसेज कर उसके अफेयर के बारे में बताया था. राज कहते हैं- मेरे लिए 40 दिन की अपनी बेटी को छोड़कर जाना बहुत दर्द भरा था.

राज कुंद्रा-श‍िल्पा शेट्टी
बाद में जब मैं कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जर‍िए श‍िल्पा से मिला और मेरी एक्स-वाइफ ने ऑनलाइन ये खबर जानी, तो उन्होंने तलाक के लिए दबाव देना शुरू कर दिया. उसने हजारों की कीमत में यूके के एक टैबलॉयड को कहानी बेची, श‍िल्पा पर शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए. तलाक के अग्रीमेंट के तहत मुझे करोड़ों रकम चुकानी पड़ी, साथ ही कव‍िता ने मुझे अपने बच्चे से दूर रहने को कहा.

मुझे पता है कि ये सही नहीं है पर हम जब भी मिले हमारा झगड़ा ही हुआ. हमने फैसला किया कि हमारी बेटी को उनके रिश्ते के इस पहलू से नहीं मिलवाएंगे. मुझे पता था कि उसे (कव‍िता) को आर्थ‍िक परेशानी नहीं है पर मैं अपनी बेटी को मिस करता हूं और मैं श्योर हूं कि उसे आधी कहानी तो अभी पता भी नहीं है.

राज कुंद्रा-श‍िल्पा शेट्टी
बता दें राज कुंद्रा और कव‍िता ने 2003 में शादी की थी और 2006 में उनका तलाक हो गया. तलाक के कुछ ही समय बाद राज ने श‍िल्पा के साथ धूमधाम से शादी की. दोनों का एक बेटा वियान और बेटी समीशा है.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.