Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

आमिर खान और किरण राव का 15 साल पुराना रिश्ता टूटा, हुआ तलाक, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात…

15 साल की शादी के बाद आमिर खान और किरण राव ने अपने रिश्ते को खत्म करने फैसला कर लिया है.

आमिर और किरण ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में इस बात का ऐलान किया है कि अब दोनों के रास्ते अलग हो रहे हैं. दोनों अब अपनी जिंदगी को पति पत्नी के बजाए अलग-अलग जिएंगे. यह खबर दोनों के फैंस के लिए चौंकाने वाली है.

किरण राव और आमिर खानआमिर-किरण ने किया अलग होने का ऐलान
आमिर खान और किरण राव ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, ‘इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और खुशी को शेयर किया है. हमारा रिश्ता सिर्फ विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है. अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे. पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में. हमने कुछ समय पहले एक अलग होने के प्लान को शुरू किया था. अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं.

आगे भी मिलकर करेंगे काम
उन्होंने आगे लिखा, ‘हम दोनों अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह शेयर करेंगे. हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे. हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम दिल से परवाह करते हैं.

Some unique facts about personal life of Aamir Khan and Kiran Raoपरिवार को कहा शुक्रिया
हमारे रिश्ते में निरंतर समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनके बिना हम यह कदम लेने में इतना सुरक्षित महसूस नहीं करते. हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं और आशा करते हैं कि हमारी तरह आप इस त’ला’क को अंत की तरह नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत के रूप में देखेंगे. धन्यवाद और प्यार, किरण और आमिर.

लगान के सेट्स पर हुई थी मुलाकात
बता दें कि आमिर खान और किरण राव की मुलाकात फिल्म लगान के सेट्स पर हुए थे. किरण फिल्म लगान में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम कर रही थीं. दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने 28 दिसंबर 2005 को शादी कर ली थी. 2011 में सरो’गे’सी की मदद से दोनों ने बेटे आजाद का स्वागत किया था.

15 साल की इस शादी में किरण और आमिर ने कई उतार चढ़ाव देखें हैं और कई चीजों का मिलकर सामना किया है. किरण से पहले आमिर खान ने रीना दत्ता से शादी की थी. हालांकि माना जाता है कि किरण के प्यार में पड़ने के बाद उन्होंने रीना दत्ता से अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया था. रीना दत्ता संग आमिर खान के दो बच्चे – आयरा खान और जुनैद खान हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.