Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

इन मुस्लिम अभिनेत्रियों को रास नहीं आई इंडस्ट्री, किसी ने धर्म के लिए छोड़ा बॉलीवुड तो किसी ने दे दी जान

बॉलीवुड ने तमाम गुमनाम चेहरों को आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाया है।

कुछ लोगों को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने अपार शोहरत के साथ अथाह दौलत भी दिलवाई। वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्हें ये इंडस्ट्री रास नहीं आई। आइए डालते हैं ऐसी ही 5 मुस्लिम एक्ट्रेसेज पर एक नजर:


दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनावे वालीं जायरा वसीम ने इस्लाम की बात सामन रखते हुए फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया था।

जायरा वसीम की ही तरह एक्ट्रेस सना खान को भी बॉलीवुड कुछ खास रास नहीं आई। उन्होंने अपने मजहब को अपने करियर से ऊपर रखते हुए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।


राजेश खन्ना के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस लैला खान अभी अपना नाम बना ही रही थीं कि उनका मर्डर हो गया। उनके मर्डर का आरोप उनके ही अपनों पर लगा था। लैला खान के लिए भी ये फिल्म इंडस्ट्री शुभ नहीं रही।

जिया खान को बॉलीवुड ने शोहरत तो खूब दिलाई लेकिन इसी बॉलीवुड में उन्हें इतना तनाव और दर्द मिला कि उन्होंने अपनी जान दे दी। जिया खान ने बेहद कम उम्र में सुसाइड कर लिया था।


जिया खान की ही तरह परवीन बाबी ने भी सुसाइड कर बॉलीवुड के साथ ही दुनिया से भी नाता तोड़ लिया। अपने आखिरी दिनों में डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं परवीन बाबी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.