Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

इन मुस्लिम अभिनेत्रियों ने हिंदू शख्स से की शादी, असफल रहा शादीशुदा जीवन, हुआ तलाक

बॉलीवुड में जाति धर्म के बाहर लव मैरिज बेहद आम है। कई सेलिब्रिटीज ने शादी के लिए जाति धर्म की दीवार तोड़ी औऱ मिसाल पेश की।

कई मुस्लिम अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने अपने लिए हिंदू पति चुना। इनमें से कई खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं तो वहीं कुछ का तलाक हो गया। आइए डालें उन मुस्लिम एक्ट्रेसेज पर एक नजर जिनका अपने हिंदू पति संग तलाक हो गया:


फराह नाज 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री हैं। वह तब्बू की बहन भी हैं। फराह ने दारा सिंह के बेटे बिंदू दारा सिंह से शादी रचाई थी। शादी के कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी हैं जो फराह के साथ ही रहती हैं।


नीलिमा अजीम ने एक्टर पंकज कपूर से शादी की थी। शाहिद कपूर नीलिमा औऱ पंकज कपूर के ही बेटे हैं। नीलिमा और पंकज का तलाक हो चुका है।


एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने निखिल जैन से शादी रचाई थी। लेकिन 2 साल में ही दोनों अलग हो गए।

निखिल जैन से तलाक के बाद नुसरत जहां ने कहा था कि दोनों की शादी भारत में मान्य नहीं थी इसीलिए तलाक जैसी कोई औपचारिकता नहीं की गई।


सुजैन खान भले एक्ट्रेस ना रही हों लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के हमेसा करीब रही हैं। उन्होंने रितिक रौशन के साथ शादी की थीं। शादी और द बच्चे होने के बाद साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.