Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

इन हसीनाओं ने बाप-बेटे दोनों के साथ किया रोमांस, जानिए अब कौन कहां है

इन दिनों बॉलीवुड में दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए इंटीमेट सीन और हीरो-हीरोइन के रोमांस वाली सीन को रखना आम बात हो गई है। इन सींस का फिल्मों की कमाई बढ़ाने में भी बड़ा हाथ होता है। पहले ऐसे सींस को सांकेतिक रूप से दिखाया जाता था, जबकि अब हीरो-हीरोइन भी इन्हें लेकर सहज हो गए हैं। इतने सहज कि उन्हें एक दूसरे की उम्र से कोई परेशानी नहीं होती है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में पिता और बेटे दोनों के साथ रोमांटिक सीन दिए हैं।
विज्ञापन

Bollywood actresses who worked with father and son duo on screen

कुछ साल पहले आई फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में माधुरी दीक्षित ने रनबीर कपूर के साथ आइटम गाने ‘घाघरा’ में ठुमके लगाए थे। लेकिन उससे पहले माधुरी रनबीर के पिता ऋषि कपूर के साथ भी ‘प्रेम ग्रंथ’, ‘याराना’ और ‘साहिबान’ में उनकी हीरोइन के तौर पर काम कर चुकी हैं। बाप और बेटे दोनों के साथ काम करते हुए माधुरी उतनी ही जवान और ऊर्जावान नजर आती हैं जितनी नई हीरोइनें। लेकिन ये माद्दा बहुत ही कम हीरोइनों में है जो हीरोज की दो दो पीढ़ियों के साथ रोमांस कर सकें।
विज्ञापन
Bollywood actresses who worked with father and son duo on screen

इसके अलावा माधुरी ने फिल्म ‘दयावान’ में विनोद खन्ना के साथ बोल्ड सीन देकर काफी चर्चा में आई थीं। उस वक्त माधुरी 20 और विनोद 42 साल के थे। इसके 9 साल बाद माधुरी ने विनोद खन्ना के ही बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म ‘मोहब्बत’ में काम किया।
Bollywood actresses who worked with father and son duo on screen

इसी तरह डिंपल कपाड़िया, विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना दोनों की हीरोइन रह चुकी हैं। विनोद खन्ना के साथ डिंपल फिल्म ‘लेकिन’, ‘बंटवारा’, ‘आखिरी अदालत’ और ‘दंबग’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। वहीं फिल्म ‘दिल चाहता है’ में अक्षय उनसे प्यार कर बैठते हैं।
विज्ञापन

Bollywood actresses who worked with father and son duo on screen

1984 में डिंपल कपाड़िया ने सनी देओल के साथ फिल्म ‘मंजिल मंजिल’ की तो वहीं 1991 में वे धर्मेंद्र के साथ ‘मस्त कलंदर’ और ‘दुश्मन देवता’ में उनकी हीरोइन बनीं। यहां तक की उस फिल्म में उनके किस सीन के भी काफी चर्चे हुए।
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.