Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

इब्राहिम और तैमूर अली खान के बाद सैफ-करीना के तीसरे बेटे के नाम ने मचाया तहलका, जानिए इस नाम का मतलब

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के दूसरे बेटे के नामकरण का इंतजार सभी फैंस कर रहे थे.

कई महीनों से फैंस को तैमूर के छोटे भाई यानी दूसरे नन्हे नवाब के नाम का इंतजार था. करीना और सैफ के दूसरे बेटे के नाम के लेकर लोगों की तरफ से भी कई अनुमान लगाए जा रहे थे.

करीना के दूसरे बेटे का नाम जेह (photo credit- getty images)
इस पर करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे के नाम को लेकर चुप्पी साध रखी थी. दरअसल, ये कपल तैमूर के जन्म के दौरान हुई गलती को नहीं दोहराना चाहते थे. उस दौरान, तैमूर के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था. इसलिए, करीना और सैफ अपने दूसरे बेटे के जन्म के पहले दिन से ही पब्लिक अपीयरेंस को लेकर काफी सतर्क हो चुके हैं. लेकिन काफी लंबे के समय के इंतजार के बाद करीना के दूसरे बेटे के नाम की जानकारी सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर खान और सैफ अली खान के दूसरे बेटे का नाम ‘जेह’ रखा गया है. सूत्रों के मुताबिक, इस बात की पुष्टि करीना के पिता रणधीर कपूर ने की है. ज्योतिष के अनुसार, इस इस नाम का अर्थ काफी पॉजिटिव बताया गया है. तो आइए जानते हैं ‘जेह’ नाम का क्या अर्थ है.

‘जेह’ का क्या अर्थ है?
ज्योतिर्विद के अनुसार, जेह’ एक पारसी नाम है. इस नाम का अर्थ है ‘आना’ (to come). ज्योतिष के अनुासर, ये एक बहुत अच्छा और सकारात्मक नाम है. इस नाम का अर्थ है कि बच्चे के आने से परिवार में और दुनिया में ढेर सारी खुशियां आएंगी. ‘जेह’ नाम शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक है.

‘जेह’ नाम का महत्व:
अंक ज्योतिष के अनुसार, जेह नाम का कुल टोटल सात आता है. ज्योतिषी कहते हैं कि, आमतौर पर जिन नामों की कुल संख्या चार, सात और आठ आती है, वे उन्हें रिक्मेंड नहीं करते हैं. क्योंकि ये संख्याएं आमतौर पर संकेत देती हैं कि बच्चा अत्यंत आध्यात्मिक हो सकता है, सांसारिक भावनाओं से दूर हो सकता है. इसके अलावा, इस बात की संभावना होती है कि ऐसी संख्या वाले बच्चे वैवाहिक जीवन से दूर रहना पसंद करते हैं. इन्हें बिजनेस में कोई दिलचस्पी नहीं होती है. ऐसे लोगों की दुनियादारी से दूर होने की संभावना होती है. ज्योतिष के अनुसार, ऐसे लोग संत बनने की संभावना रखते हैं. ये लोग दान-पुण्य करने में विश्वास रखते हैं.

ज्योतिर्विद कहते हैं कि, नाम से ये भी पता चलता है कि बच्चे का मां के साथ एक मजबूत भावनात्मक संबंध होगा. इसके अलावा, बच्चा भावुक और दयावान होगा. साथ ही उसे अपने भाग्य के आधार पर बहुत कुछ मिलेगा.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.