Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

इसलिए आज तक कुंवारे हैं सलमान खान, अब्बाजान सलीम खान ने खोला बड़ा राज, अम्मी हैं शादी न होने का कारण

सलमान खान का फर्स्ट लव संगीता बिजलानी थीं, उसके बाद उनकी लाइफ में सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ की एंट्री हुई, लेकिन किसी से के साथ उनका प्यार मुकाम नहीं पा सका।

सलमान की मां ने फरहा के शो पर सलमान की सारी ही गर्लफ्रेंड्स के साथ अपने अच्छे संबंध की बात की थी, लेकिन सलमान के पिता ने शो के शुरुआत में बेहद चुटकिले अंदाज में कहा था कि सलमान का सबसे ज्यादा नुकसान उसकी मां ने किया है। कैसे? चलिए जानें।

सलमान के पिता सलीम खान और मां सलमा खान का अपने बेटे के साथ बेहद ही दोस्ताना रिश्ता है। माता-पिता से सलमान का लगाव ही रहा है कि वह उनके साथ आज भी छोटे से फ्लैट में रहते हैं।

सलीम खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान उनकी वजह से अपने बड़े घर में शिफ्ट नहीं होते, क्योंकि वह अपने घर को छोड़कर कहीं और जाने को तैयार नहीं हैं।

सलीम खान ने सलमान की शादी न होने या उनकी किसी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ता आगे न बढ़ने का कारण भी बताया था।

सलीम खान ने कहा था कि सलमान का सबसे ज्यादा नुकसान उनकी मां ने किया है, क्योंकि सलमान पसंद तो अपने लिए गर्लफ्रेंड करता है, लेकिन बाद में वह उसमें अपनी मां को ढूंढने लगता है।

सलीम खान ने सलमान की खिंचाई करते हुए उनका खूब मजाक बनाया था और कि गर्लफ्रेंड में मां को जब वह ठूंसता है तो वह भाग जाती है।

सलीम खान ने कहा था कि सलमान की मां जैसा शायद ही कोई उसे प्यार कोई गर्लफ्रेंड दे सकेगी और यही कारण है कि उसके साथ लंबे समय तक कोई भी लड़की नहीं रह पाती।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.