Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

इस एक कमी के कारण पूरी जिंदगी बाप नहीं बन सके दिलीप कुमार, अंतिम सांस तक औलाद के लिए तरसे

दोस्तों बीते बुधवार को दिलीप कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. बेहद ही कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि दिलीप कुमार ने अपने जीवन में दो शादियां की थी।

इन्होंने साल 1966 में पहली शादी सायरा से की थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद दिलीप कुमार ने दूसरा निकाह किया और इनकी दूसरी पत्नी का नाम अस्मा रहमान था। दिलीप कुमार सायरा से बेहद ही प्यार करते थे और मजबूरी में आकर ही इन्होंने अस्मा से निकाह किया था। जिसके कारण कुछ ही सालों में दिलीप ने अस्मा से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे।

dilip kumar saira banu
कामिनी से करना चाहते थे शादी
मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का नाम अभिनेत्री कामिनी के संग भी जोड़ा गया था। कामिनी पहले से शादीशुदा थी। इसलिए इनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल न सका। कामिनी के पति उनकी बड़ी बहन के पति थे। दरअसल, कामिनी की बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी और उनका एक बच्चा था। इसलिए कामिनी ने अपने जीजा बी.एस. सूद से शादी कर ली थी। वहीं जब कामिनी के भाई को दिलीप कुमार के साथ उनके रिश्ते के बारे में पता चला। तो उन्होंने दिलीप कुमार को धमकी दी। कहा कि वे कामिनी से रिश्ता तोड़ लें।

साल 2014 में एक ग्लैमर मैगजीन से बातचीत में कामिनी ने कहा था, “उन्होंने अपनी बायोग्राफी में लिखा है कि वे मुझसे अलग होने के बाद बिखर गए थे। लेकिन हकीकत ये है कि हम दोनों ही बिखर गए थे। हम एक-दूसरे के साथ बहुत खुश थे। लेकिन क्या कर सकते थे? मैं ये कहकर किसी को धोखा नहीं दे सकती थी कि अब बहुत हुआ, मैं जा रही हूं। मैं अपनी दिवंगत बहन को क्या मुंह दिखाती। मेरे हसबैंड बहुत अच्छे इंसान हैं। वे समझते थे कि ऐसा क्यों हुआ? प्यार में कोई भी पड़ सकता है।”

कहा तो ये भी जाता है कि दिलीप कुमार को जितना प्यार कामिनी कौशल से था, उतना कभी किसी और से नहीं हो पाया। कामिनी के बाद दिलीप की जिंदगी में मधुबाला, वैजयंती माला, सायरा बानो और आसमा रहमान आईं। आसमा दिलीप साहब की दूसरी पत्नी थी, जिनसे शादी के दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। जिसके बाद वे सायरा के पास लौट आए थे।

dilip kumar saira banu
इस वजह से किया था दूसरा निकाह
दिलीप कुमार ने अपनी ऑटो बायोग्राफी ‘द सबस्टांस एंड द शैडो’ में अपने दूसरे निकाह का खुलासा किया था। ऑटो बायोग्राफी में दिलीप कुमार ने बताया था कि ‘सच्चाई ये है कि 1972 में सायरा पहली बार प्रेग्नेंट हुईं। ये बेटा था (हमें बाद में पता चला)। 8 महीने की प्रेग्नेंसी में सायरा को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई। इस दौरान पूर्ण रूप से विकसित हो चुके भ्रू”ण को बचाने के लिए सर्जरी करना संभव नहीं था और द”म घुटने से बच्चे की मौ”त हो गई।’

दिलीप कुमार के अनुसार इस घटना के बाद सायरा कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकीं। ऐसे में बाप बनने की चाहत में दिलीप कुमार ने दूसरा निकाह करने का सोचा। दिलीप कुमार ने साल 1981 में अस्मा से नि’का’ह किया। इन्हें लगा कि ऐसे करने से इनके बाप बनने का सपना पूरा हो जाएगा। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक चल न सकी और महज 2 साल में दिलीप कुमार ने अस्मा को तलाक दे दिया।


शाहरुख को बनाया बेटा
बेहद लगाव के कारण सायरा और दिलीप ने शाहरुख को अपने बेटे का दर्जा दिया है। एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने शाहरुख के साथ हुई दिलीप कुमार की मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया था कि दिलीप कुमार फिल्म ‘दिल आशना है’ के मुहूर्त के लिए गए थे। जिसके लिए शाहरुख को साइन किया गया था।

दोस्तों दिलीप-शाहरुख की पहली मुलाकात के बारे में सायरा ने कहा था कि उन्हें लगता है कि दोनों कई मायनों में एक जैसे हैं। उन्होंने कहा, ‘दिलीप साहब ने औपचारिक ताली बजाई। मैंने हमेशा कहा है कि अगर हमारा बेटा होता, तो वह शाहरुख की तरह दिखता।’ शाहरुख ने भी दिलीप कुमार और सायरा को अपने माता-पिता का दर्ज दिया है। शाहरुख अक्सर इनके घर जाया करते थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.