Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

एक SMS ने तोड़ दिया कैटरीना कैफ और सलमान का रिश्ता, मैसेज पढ़ टूट गया था सलमान का दिल

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में तो अपनी पहचान बना ली, लेकिन लव-लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव वाली रही।

कैटरीना बॉलीवुड के दो स्टार्स सलमान खान और रणबीर कपूर को डेट किया है, पर सच्चा प्यार न मिला। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैटरीना कैफ ने कैसे एक SMS के जरिए सलमान से ब्रेकअप कर लिया और ये बात कह दी।

कैटरीना जब बॉलीवुड में नई आई थीं तो, वह सलमान खान के करीब आईं। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और इनकी बॉन्डिंग बेहतरीन हो गई। इसके बाद दोनों तकरीबन चार साल तक रिलेशनशिप में रहे।

इसके बाद कैटरीना ने फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में काम किया और इस दौरान उनका झुकाब रणबीर कपूर की ओर हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी फिल्म की शूटिंग के बाद कैटरीना ने सलमान से ब्रेकअप करके अलग हो गई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस कैटरीना ऊटी में रणबीर के साथ शूटिंग कर रही थीं और उन्होंने मुंबई आने तक का इंतजार नहीं किया था। वहीं, से कैटरीना सलमान को मैसेज कर दिया। जिसमें उन्होंने कह दिया कि वो उनके साथ रिश्ता तोड़ रही हैं, लेकिन वो जिंदगी भर उनकी अच्छी दोस्त बनी रहेंगी।

कैटरीना के एक करीबी दोस्त ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान-कैटरीना के ब्रेकअप में कोई शॉक वैल्यू नहीं थी। कैटरीना सलमान के साथ से परेशान हो चुकीं थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना ने अपने दोस्तों से भी कहा था कि उन्हें अब सलमान में दिलचस्पी नहीं है और दोनों की उम्र का फासला भी इनके रिश्ते में असर डाल रहा है।

सलमान से ब्रेकअप के बाद कैट रणबीर के साथ लिव इन में रहने लगीं। दोनों ने एक आलीशान पेंटहाउस किराए पर लिया, जिसका हर महीने का किराया 14 लाख रुपये था। 6 साल तक दोनों रिलेशन में रहे। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.