Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
OffBeat

इस तस्वीर में छिपा है एक हरी सब्ज़ी का नाम, 1 मिनट में सॉल्व करके हो जाइए महान

यूं तो सोशल मीडिया पर रोज़ एक से बढ़कर एक पहेली सॉल्व करने को मिलते होंगे. कई बार ऐसा होता है कि हम आसानी से इसे सॉल्व कर लेते हैं. वहीं कई बार ऐसा भी होता है जब हमें सॉल्व करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. आज आपके सामने एक ऐसा ही मामला है. हम यहां आपको एक तस्वीर दे रहे हैं, जिसमें छिपा है एक सब्ज़ी का नाम. अगर आप इसे 1 मिनट के अंदर सॉल्व कर लेते हैं तो हम मान लेंगे कि चाचा चौधरी से भी ज़्यादा तेज़ दिमाग है आपके पास.

तस्वीर देखिए

hkuh17ho

इस तस्वीर में एक ताला है और और एक चाबी है. इन दोनों को जोड़कर आपको एक सब्ज़ी का नाम बताना है. अब इसे ध्यान से सोचिए. कुछ समझ में आ रहा हो तो कमेंट करके बताइए. नहीं तो ये दूसरी तस्वीर देखिए.

तस्वीर देखिए

97tdc8so

इस तस्वीर में आपको लौकी की सब्ज़ी नज़र आ रही होगी. जी हां. इस सवाल का जवाब लौकी है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है तो हम आपको बता देते हैं कि अंग्रेजी़ में ताला को Lock कहते हैं और चाबी को Key. दोनों को मिलाइएगा तो Lock Key बनता है. मतलब लॉकी. ये एक दिमागी कसरत है. इस स्टोरी को आप अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें ताकि उनका भी टेस्ट लिया जा सके.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.