Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

इस मिस्ट्री मैन को डेट कर रहीं Sara Ali Khan? साइड हग की रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिखा Love You

फिल्म एक्ट्रेस Sara Ali Khan बॉलीवुड की नई एक्ट्रेसेस में से सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस हैं।

Sara Ali Khan अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनका नाम फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स के साथ जुड़ा है।


कार्तिक आर्यन, विजय देवरकोंडा समेत कई सेलेब्स के साथ Sara Ali Khan के नाम ने सुर्खियां बटोरीं। अब Sara Ali Khan के साथ एक खास शख्स का नाम जुड़ रहा है। साल 2018 में आई Sara Ali Khan की डेब्यू फिल्म केदारनाथ के असिस्टेंट डायरेक्टर Jehan Handa के साथ एक्ट्रेस का नाम चर्चा में है।

Sara और जेहान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। इस तस्वीर में दोनों बीच पर मस्ती में नजर आ रहे हैं। Sara और जेहान की दोस्ती काफी पुरानी है लेकिन अब जो तस्वीर वायरल हो रही है। उससे लगता है कि बात केवल दोस्ती तक ही सीमित नहीं है।
मामला दोस्ती से आगे बढ़ चुका है। हाल ही में जेहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर Sara के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को साइड हग करते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए Sara ने लिखा, ‘लव यू। मुझे वहां ले चलो।’ देखिए Sara Ali Khan की तस्वीर.

Sara Ali Khan की स्टोरी
इस तस्वीर में ये जोड़ी एक बीच वेकेशन पर दिख रही है। Sara के पिछले जन्मदिन पर जेहान ने कई सारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए थे। इससे पहले तेलुगु एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ Sara की नजदीकियों ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। दोनों कई मौकों पर एक साथ देखे गए थे। बीते साल Sara Ali Khan तब चर्चा में आई थीं जब दि’वं’ग’त एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सु’सा’इ’ड मामले में उनसे ड्र”ग जांच एजेंसी ए’न’सी’बी ने पूछताछ की थी। वैसे आपका Sara और जेहान के रिश्ते पर क्या मानना है?

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.