Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘उन्होंने मुझे बहुत रुलाया’ YRKKH में काम कर चुकी उर्फी जावेद ने बताई टीवी की सच्चाई, बोलीं- वो जानवरों की तरह…

उर्फी जावेद को सब उनके अजीबो गरीब फैशन सेंस के लिए जानते हैं, लेकिन कम ही लोग ये जानते हैं कि उन्होंने धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम कर चुकी हैं। जब उन्हें इन टीवी सीरियल से पहचान नहीं मिल पाई तो उन्होंने अपने क्रिएटिव फैशन से सुर्खियों में आना शुरू किया। उर्फी ने बताया कि उनके साथ टीवी इंडस्ट्री में अच्छा बर्ताव नहीं हुआ। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चौंकाने वाले दावे किए हैं।

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में उर्फी ने टीवी में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। उर्फी ने कहा, “अगर आप लीड एक्टर नहीं हो तो ये बहुत मुश्किल हो जाता है। वो आपके साथ बिल्कुल भी अच्छा बर्ताव नुहीं करते। किसी-किसी सेट पर तो बहुत ही बुरा बर्ताव करते हैं, ‘कुत्तों की तरह ट्रीट करते हैं।’ कुछ प्रोडक्शन हाउस बहुत खराब होते हैं।”

उर्फी ने कहा कि बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो समय पर पेमेंट भी नहीं देते और जब देते हैं तो बहुत काटकर देते हैं। “टीवी में काम करते हुए मेरी हालत बहुत खराब थी। मैं वैसे भी एक साइड किरदार निभा रही थी। उन्होंने मुझे बहुत रुलाया।” उर्फी ने कहा कि वह बिग बॉस से भी दूर रहना पसंद करेंगी। बिग बॉस ओटीटी में आने के बाद उन्हें पहली बार प्रसिद्धि मिली, लेकिन सिर्फ एक हफ्ते में ही उन्हें बाहर कर दिया गया।

उर्फी जावेद अपनी ड्रेसेस के साथ अपने बयानों के लिए भी चर्चा में रहती हैं। वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं और कई बार इसके लिए उन्हें नफरत भरे कमेंट्स मिलते हैं। हालांकि उर्फी को किसी भी तरह की ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता वो उसका भी मुंह तोड़ जवाब देती हैं।

‘पंचायत’ एक्ट्रेस ने भी सुनाई थी आपबीती

बता दें कि केवल उर्फी ही नहीं, इंडस्ट्री की सच्चाई को लेकर ‘पंचायत’ एक्ट्रेस सुनीता राजवर ने भी कई बातें कही थी। उन्होंने कहा था कि लीड एक्टर्स का खूब ख्याल रखा जाता है, उनके रूम भी एसी वाले होते हैं, जिनमें फ्रिज और माइक्रोवेव होते हैं। वहीं जूनियर एक्टर्स को गंदे रूम दिए जाते हैं, जिनमें एक साथ 3-4 लोग रहते हैं। उन्होंने भी कहा था साइड एक्टर्स के साथ जानवरों की तरह बर्ताव होता है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.