Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

एक्ट्रेस बोली- धोखे से बनाई उसके प्राइवेट पार्ट्स की विडियो, राज कुंद्रा हैं पॉर्न फिल्‍म रैकेट के असली मास्‍टमाइंड

पोर्नोग्राफी केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्‍क‍िलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

एक ओर जहां आर्थर रोड जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा रिहाई की आस लगाए बैठे हैं, वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन करते हुए लगातार नए गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को एक और पीड़ित ऐक्‍ट्रेस और मॉडल ने अपना बयान दर्ज करवाया है।

इसमें पीड़‍ित एक्ट्रेस ने ऐसे दावे किए हैं जो बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के लिए परेशानी की वजह बन सकते है। पीड़ित ऐक्‍ट्रेस का दावा है कि उन्‍हें एक एडल्‍ट शो के लिए शूट का ऑफर दिया गया थाऔर उसमे न्‍यूड सीन फिल्‍माए गए थे।

ऐक्‍ट्रेस ने बताया की उनकी जानकारी के बिना ही उनके प्राइवेट पार्ट के वीडियो बनाये किए गए और फिर उसे ओटीटी ऐप अपलोड किया गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा केस में मुंबई पुलिस शुक्रवार को शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ कर रही है।

एक्ट्रेस शर्लिन को समन भेजा गया है और शर्लिन चोपड़ा पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंच गई हैं। आपको बता दें वह अपने साथ कुछ कागजाता भी लाई हैं। मॉडल शर्लिन का कहना है कि वह इस केस में आरोपी नहीं, बल्‍क‍ि गवाह के तौर पर बयान दर्ज कराने आई हैं।

इस मामले मे आज मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने पेश होंगी शर्लिन चोपड़ा - Bollywood Gossip News Latest News India Get Breakingमुंबई पुलिस अपनी जांच के आधार पर अभी भी यह दावा कर रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ही पॉर्न फिल्‍म रैकेट के असली मास्‍टमाइंड हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा पर आरोप है कि उनकी कंपनी ने कई ऐक्‍ट्रेसेस और मॉडल्‍स को वेब शोज का झांसा दिया और उनके पॉर्न फिल्‍म शूट किये।

‘टाइम्‍स नाऊ’ की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को पुलिस ने इस सिलसिले में एक पीड़‍ित ऐक्‍ट्रेस का बयान दर्ज किया है। पीड़‍ित एक्ट्रेस ने मालवानी पुलिस थाने में इसको लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। अपने बयान में ऐक्‍ट्रेस ने आरोप लगाया है कि इंटीमेट सीन्‍स की शूटिंग के वक्‍त उससे कहा गया था कि वीडियो में उसके प्राइवेट पार्ट्स नहीं दिखाए जाएंगे।

गौरतलब है कि शूट के कुछ दिनों बाद उनके एक दोस्‍त ने उन्‍हें बताया कि वीडियो में उनके प्राइवेट पार्ट्स दिखाए गए हैं। पीड़‍ित एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि जब उसने वह वीडियो देखा तो हैरान रह गईं, क्‍योंकि वादे से उलट वीडियो को जस का तस, बिना एडिट और कट्स किये अपलोड कर दिया गया था।

पीड़‍ित एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उससे वेब शो की शूटिंग से पहले एक कॉन्‍ट्रैक्‍ट साइन करवाया गया था और शूट के लिए कुछ पैसे भी दिए गए थे। इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट में न्‍यूड सीन और इंटीमेट सीन की बात लिखी हुई थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.