Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

एक-दूसरे पर जान छिड़कती हैं बॉलीवुड की ये 8 जोड़ियां, दोस्ती निभाने के लिए हर दर्द हंस के सह लेते हैं

आज (1 अगस्त) फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) है।

दरअसल, हर साल अगस्त के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन आम लोगों के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी उतना ही मायने रखता है। बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं, जिनकी दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं। ये कई दशकों से अपनी दोस्ती निभा रहे हैं। इनमें सलमान-सुष्मिता से लेकर अक्षय-प्रियंका तक कई जोड़ियां हैं, जिनकी दोस्ती के किस्से मशहूर हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही चुनिंदा जोड़ियों के बारे में।

अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, अक्षय बेहद मुंहफट और साफ दिल इंसान हैं। मुझे आज भी याद है, जब डैडी की डेथ हुई थी और मैं खुद को अकेला महसूस कर रही थी, तब अक्षय ने मुझे मेंटल सपोर्ट दिया था। एक समय वो भी था, जब अक्षय और मेरी दोस्ती को रोमांस का नाम दे दिया गया था।

Trending: What Akshay Kumar Said About 'Fallout' With Priyanka Chopraमुझे जब भी कोई सलाह चाहिए होती है, मैं अक्षय के पास पहुंच जाती हूं। डिसिप्लिन में रहना मैंने उनसे ही सीखा है। वे हमेशा मुझसे कहते हैं कि यदि आप समय की कद्र नहीं करोगे तो एक दिन आएगा जब समय आपकी कद्र नहीं करेगा।

जॉन अब्राहम-एमएस धोनी
जॉन अब्राहम के मुताबिक, धोनी और मेरी दोस्ती तब से है, जब हम कुछ भी नहीं थे। आम लड़कों की तरह हमें भी मोटरबाइक और फुटबॉल का शौक था। आज मेरे पास दो मोटर बाइक हैं। वहीं, महेंद्र के पास 29 बाइक हैं। पहले हमारी मुलाकात तकरीबन हर रोज हो जाती थी, लेकिन अब कभी-कभी ही ऐसा हो पाता है। मेरा मानना है कि जरूरी नहीं कि दोस्त रोज मिलें, लेकिन जब भी मिलें तो एक नए जोश के साथ मिलें। धोनी के अलावा अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन भी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।

रवीना टंडन-सलमान खान
रवीना टंडन के मुताबिक, मेरी और सलमान की दोस्ती फिलम ‘पत्थर के फूल’ से हुई थी। मैंने बतौर प्रोड्यूसर फिल्म ‘स्टंप्ड’ बनाई। इस फिल्म में एक डांस नंबर था, जो मुझे किसी सुपरस्टार से करवाना था। मेरी फिल्म का बजट ज्यादा नहीं था, इसलिए किसी टॉप हीरो को ज्यादा पैसे नहीं दे सकती थी। मैंने सलमान से बात की तो वह डांस नंबर के लिए तैयार हो गया। जब मैंने उससे पैसे की बात की तो उसने कहा-गाली मत दे यार। मैं तुझसे पैसे लूंगा। उसका ये अंदाज मुझे इमोशनल कर देता है।

तब्बू-अजय देवगन
अजय देवगन के मुताबिक, तब्बू मेरी सबसे क्लोज फ्रेंड है। वो मुझसे कोई बात नहीं छुपाती। मुझे आज भी याद है कि ‘विजय पथ’ के दौरान हमें एक-दूसरे से कटते देखकर डायरेक्टर टेंशन में आ गया था। वह यह सोचकर परेशान था कि यदि मैं और तब्बू आपस में बात नहीं करेंगे तो बतौर हीरो-हीरोइन कैसे परफॉर्म करेंगे। फिर धीरे-धीरे हमारी बातचीत शुरू हुई। तब्बू से बात के बाद मैंने महसूस किया कि वह बेहद इमोशनल है। तब्बू और मैंने ‘विजयपथ’ के बाद ‘तक्षक’, ‘हकीकत’ और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

अनिल कपूर-नाना पाटेकर
नाना पाटेकर के मुताबिक, मेरे और अनिल के नेचर में बहुत फर्क है, लेकिन हमारी दोस्ती तगड़ी है। मैं जब अनिल के साथ पहली बार फिल्म ‘परिंदा’ की शूटिंग कर रहा था तो उस वक्त मैं नया था, जबकि अनिल सीनियर एक्टर था। मुझे लगा कि ये अपनी सीनियरटी दिखाएगा, स्टाइल मारेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वो सीधा मेरे पास आया और मुझसे हाथ मिलाते हुए बोला, ‘हाय नाना’। धीरे-धीरे हम अच्छे दोस्त बनते गए। मैं थोड़ा गुस्सेवाला हूं और अनिल को तो गुस्सा आता ही नहीं। लिहाजा, जब कभी मैं गुस्से में होता हूं तो वह मुझे कंट्रोल करता है।

संजय दत्त-जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ के मुताबिक, संजू जब भी किसी शूटिंग में मेरे साथ होता है तो धमाल मचा देता है। सच्चा दोस्त वही है, जिसके साथ हम एन्जॉय कर सकें और दिल की बातें शेयर कर सकें। ये सभी क्वालिटी संजू में हैं। मुझे याद है कि एक बार हम दोनों किसी फिल्म की शूटिंग आउटडोर कर रहे थे। उस दौरान हमारा कैमरामैन एक पेड़ के पास बाथरूम करने चला जाता था। मैंने और संजू ने एक रात अपनी आवाज रिकॉर्ड की जिसमें कहा- दत्ता तूने क्यों मूता…मैं वहां सोया था। ये जब कैमरामैन को सुनाई तो वो बेहद डर गया था।

सलमान-सुष्मिता
सुष्मिता सेन के मुताबिक, सलमान उन दोस्तों में से हैं जो मतलब के लिए दोस्ती नहीं करते, बल्कि वक्त पर दोस्ती निभाते हैं। यही वजह है कि सलमान कई सालों से मेरे दोस्त हैं। मुझे याद है, एक बार मेरी बेटी रिनी की तबीयत रात को 2 बजे खराब हो गई। मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि इतनी रात को किस डॉक्टर से संपर्क करूं। तभी सलमान का फोन आया। उसके यहां पार्टी चल रही थी और उसने मुझे वहां बुलाया। मैंने उसे रिनी की तबीयत के बारे में बताया तो वह बिना देरी किए डॉक्टर को लेकर मेरे घर पहुंच गया। पूरी रात वह फिर वहीं रुका रहा।

दीपिका पादुकोण-शहाना गोस्वामी
दीपिका के मुताबिक, शहाना गोस्वामी मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। हमने एक साथ करियर की शुरुआत की। तब हम नहीं जानते थे कि हमारा एक्टिंग करियर कैसे आगे बढ़ेगा लेकिन ये तो तय था कि हम हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। नेचर के साथ-साथ हमारी पसंद भी एक-दूसरे से काफी मिलती है। मुझे जब भी शॉपिंग या स्कूबा डाइविंग करनी होती है, मैं शहाना के साथ ही जाना पसंद करती हूं। हम आज भी एक-दूसरे के टच में हैं। वो मेरी फिल्म देखती है और पूरी ईमानदारी से बताती है कि फिल्म में मेरी एक्टिंग कैसी रही।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.