Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

एक नहीं दो बच्चों की मां है एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक से पहले किसी और से रिश्ते का है दावा?

खूबसूरती की बात की जाए तो ऐश्वर्या राय आज भी किसी हसीना से कम नहीं हो आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड फिल्मी दुनिया में कई हिट फिल्में की हैं और अपने अभिनय से फिल्मों में खास छाप छोड़ी है। फ़िल्म हम दिल दे चुके सनम ने उनकी अभिनय और उनकी खूबसूरती की काफी ज्यादा सराहना की गई थी।ऐश्वर्या राय ने कई फिल्मों में काम किया और अभिनय से सभी का दिल जीता । लेकिन उनके फिल्मी करियर में कई तरह के विवाद भी जुड़े रहे हैं जो उनका पीछा नहीं छोड़ते हैं। आज हम अपने पोस्ट के जरिए बताएंगे ऐश्वर्या राय से जुड़ी एक ऐसी खबर को जिसे देखकर आपको पहली बार में यकीन नहीं होगा । लेकिन बॉलीवुड की गलियारों में ये खबर आग की तरह फैल रही है।

ऐश्वर्या राय एक बच्चे की मां बन चुकी है। अभिषेक से उनकी शादी हुई है और वो बच्चन फैमिली की आदर्श बहू हैं।लेकिन ये बात कम लोगों को पता होगी कि ऐश्वर्या का एक बेटा भी है जिसका नाम संगीत है। ऐश्वर्या ने इस बच्चे को साल 2002 में जन्म दिया था। जिसके बारे में किसी को भी पता नहीं है। लेकिन ऐश्वर्या को सारी बात की जानकारी है ।


अरे भाई वो मां जो ठहरी।तो आगे सुनिए कि इस बच्चे को ऐश्वर्या ने एडवांस तकनीक से पैदा किया और फिर अपने मां-बाप को बच्चे की परवरिश करने के लिए दे  दिया।यानी बात उन दिनों की है जब ऐश्वर्या अपने फिल्मों में बिजी थी और उस दौरान ब्रेक लेकर बच्चे की मां बन गई। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद को ऐश्वर्या का बेटा बताने वाले संगीत का कहना है। 

एक हैरान करने वाली बात कही है। लड़के ने दावा किया है कि ऐश्वर्या राय उसकी मां है और वह ऐश्वर्या राय का बेटा है. लड़के ने यह दावा किया है कि उसका जन्म वर्ष 2002 में लंदन में आईवीएफ तकनीक से हुआ था । इस लड़के के मुताबिक इसके पिता आदिवैलू रेड्डी हैं। लेकिन इस बात का लड़के के पास कोई भी सबूत नहीं है।

उसने कहा कि उसके जन्म के कुछ वर्ष बाद ही यह सारे सबूत मिटा दिए गए हैं । इसकी माने तो जन्म के बाद ऐश्वर्या के माता-पिता ने ही इसकी देखभाल की।अब जो भी इस लड़के की बात सुन रहा है वो अपना पेट पकड़कर हंस रहा है। क्योंकि ना तो आदिवैलू का अता-पता है और ना ही ऐश्वर्या से इसके संबंध का कोई भी सबूत।

तो ये सारी बातें महज पब्लिसिटी पाने के लिए की जा रही हैं।क्योंकि इन कोरी बातों में जरा भी सच्चाई नहीं है। लिहाजा आप भी ऐसी खबरों को सिर्फ मजे लेने के लिए ही पढ़े.।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.